Advertisement

Grahan 2025: साल 2025 में कितनी बार लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख से लेकर समय तक सबकुछ

जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है. तब मंदिर के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खाने से लेकर बनाने तक की मनाही होती है. इनके अलावा और भी कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Latest News
Grahan 2025: साल 2025 में कितनी बार लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख से लेकर समय तक सबकुछ
Add DNA as a Preferred Source

Surya Aur Chandra Grahan 2025 Date Timing: हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है. इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. इतना ही नहीं जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है. तब मंदिर के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खाने से लेकर बनाने तक की मनाही होती है. ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रहण का दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि 2025 में कितने चंद्र और सूर्य ग्रहण होंगे. इनकी तारीख से लेकर क्या समय रहेगा. 

2025 में 2 बार पड़ेगा सूर्य ग्रहण

साल 2025 में सूर्य ग्रहण दो बार पड़ेगा. इनमें पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दिन शनिवार चैत्र शुक्ल पक्ष की अमावस्या को लगेगा. भारतीय समयानुसार इस ग्रहण का स्पर्श काल दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. 

21 सितंबर 2025 को होगा दूसरा ग्रहण

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर रविवार के दिन अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा. इस ग्रहण का स्पर्श काल रात 11 बजे से देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. हालांकि इसका असर जरूर हो सकता है. 

साल 2025 में चंद्र ग्रहण 2 बार रहेगा, जानें डेट और टाइमिंग

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को शुक्रवान के दिन फाल्गुन शुक्ल् पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. इस ग्रहण का स्पर्शकाल सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. 

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. वहीं इस चंद्र ग्रहण स्पर्श काल रात 9 बजकर 57 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण भारत में दृश्य होगा. 

यह सूतक काल का समय

ग्रहण के दिन सूतक काल का बहुत बड़ा महत्व होता है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. वहीं चंद्र ग्रहण सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement