धर्म
अगर सूर्य ग्रहण लग जाए तो लोगों को खाना खाने से लेकर सोने तक मना होता है. खासकर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना पड़ता है. इस दौरान ग्रहण से लेकर सूतककाल का समय जान लें.
Surya Grahan 2025: सूर्य और चंद्र ग्रहण एक खगोलीया घटना है. यह साल ग्रहों के फेरबदल के साथ ही सूर्य और धरती के चक्र के बीच बनती है, लेकिन धार्मिंक रूप से सूर्य ग्रहण का बड़ा महत्व है. इसे बेहद अशुभ माना जाता है. अगर सूर्य ग्रहण लग जाए तो लोगों को खाना खाने से लेकर सोने तक मना होता है. खासकर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना पड़ता है. क्या आप जानते हैं कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण लगने की तारीख से लेकर इसका समय और सूतककाल. वहीं इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए...।
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 21 सितंबर को रहेगा. इसकी शुरुआत 21 सितंबर की रात 11 बजे से होगी. यह 22 सितंबर 2025 की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
सूर्य ग्रहण के दौरान व्यक्ति को पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए. इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हें. सूतक काल शुरू होने से घर की खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को नहीं छूना चाहिए. सूर्य ग्रहण में सोना ओर खाना भी नहीं चाहिए. वहीं गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. इसके अलावा कैंची, सुई समेत नुकीली चीजें नहीं चलानी चाहिए.
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यही वजह है कि इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. ये सूर्य ग्रहण सिर्फ अमेरिका, फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया से लेकर अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.