Advertisement

Surya Grah Gochar 2024: सालभर बाद सूर्य ग्रह अब करेंगे बुध में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता 

वैदिक शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह एक समय के अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. इसका असर सभी 12 राशियों और उनके जातकों पर पड़ता है.

Latest News
Surya Grah Gochar 2024: सालभर बाद सूर्य ग्रह अब करेंगे बुध में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता 
Add DNA as a Preferred Source

Sun Planet Transit : सभी नौ ग्रह एक निश्चित समय के बाद अलग अलग राशियों में प्रवेश करते हैं. कई बार यह राशि ग्रहों अपनी होती है तो कई बार दूसरी राशियों में गोचर करना होता है. इसका प्रभाव देश दुनिया समेत मानव जीवन पर पड़ता है. ग्रहों के गोचर से बनने वाले योग कुछ लोगों के लिए शुभ तो कई राशियों के जातकों के लिए अशुभ साबित होते हैं. इनके परिणाम भी ऐसे ही दिखाई देते हैं. अब ग्रहों के राजा सूर्य देव पूरे 12 महीने बाद बुध राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य ग्रह का गोचर 17 सितंबर को होगा. सूर्य के इस राशि परिवर्तन ने 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. साथ ही इन्हें अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिस भी काम में यह लोग हाथ डालेंगे. उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां...

कन्या राशि

आज लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभदायक सिद्ध हो सकता है. इसकी वजह सूर्यदेव का लग्न भाव पर संचरण करना है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी. शादीशुदा लोगों का वैावहिक जीवन बेहद अच्छा रहेगा. वहीं इस समय अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी सकती है. व्यापार से जड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है. समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीवन में आ रही बाधाएं और समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी. 

धनु राशि

सूर्यदेव का राशि परिवर्तन धुन राशि के लोगों के लिए फलदायक साबित होगा. यह गोचर आपकी कर्म भाव पर होगा. इस समय में नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की प्राप्त होगी. पैसों से जुड़ी तंगी और किल्लत खत्म हो जाएंगी. नौकरी पेशा जातक इस अवधि में बुद्धि और कौशल के माध्यम से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे. इससे करिया में उन्नति होगी. संबंधों में मधुरता आएगी. हर काम अपने आप बनता चला जाएगा. 

मकर राशि

सूर्यदेव का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए शुभकारी सिद्ध होगा. इस राशि में सूर्य नवम भाव में उच्च में विराजमान होंगे. इसका सीधा असर जातकों के भाग्य पर पड़ेगा, जो काम अब तक रुक रहे थे. या फिर उन्हें करने में बाधा आ रही थी. अब यह सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे. भाग्य के बल पर कई लाभ प्राप्त होंगे. किसी काम या कारोबार के संबंध से यात्राएं करेंगे, जो लाभ भी देंगी. इस राशि के जो भी जातक विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं या फिर पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. वह विदेश जाने में सफल होंगे. दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement