Advertisement

Supari Ke Upay: बड़े काम की है ये छोटी सी सुपारी, धन प्राप्ति से लेकर कार्य सफलता तक के लिए करें ये उपाय

Supari Ke Upay: जीवन में तरक्की और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए आप सुपारी के इस उपाय को आजमा सकते हैं.

Latest News
Supari Ke Upay: बड़े काम की है ये छोटी सी सुपारी, धन प्राप्ति से लेकर कार्य सफलता तक के लिए करें ये उपाय

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोगों को कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है ऐसे में व्यक्ति को वास्तु और ज्योतिष (Jyotish Upay) के उपाय करने चाहिए. कई उपायों को करके व्यक्ति जीवन में सफलता पा सकता है. जीवन में तरक्की और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए आप सुपारी के इस उपाय (Supari Ke Upay) को आजमा सकते हैं. सुपारी भगवान गणेश और गौरी जी का स्वरूप मानी जाती है. ऐसे में इसकी पूजा और इससे कुछ उपाय (Supari Ke Upay) करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. तो चलिए आज इस छोटी सी सुपारी के कुछ आसान उपाय (Supari Ke Upay) और इनसे होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं.

सुपारी से करें ये खास उपाय (Supari Ke Upay)
धन प्राप्ति के लिए
 
धन की समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान गणेश जी की पूजा में सुपारी का उपयोग किया जाता है. धन प्राप्ति के लिए सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रखना चाहिए. ऐसा करने से धन के भंडार भरे रहते हैं.

यह भी पढ़ें - Budhwar Upay: कर्ज मुक्ति के लिए बुधवार को करें ये काम, आर्थिक तंगी से मिलेगी छुटकारा

यह उपाय दूर करेगा हर तरह की बाधा 
आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है और आप उसे कार्य को सफल करना चाहते हैं तो घर से कार्य के लिए निकलने से पहले ये उपाय करना चाहिए. आपको एक सुपारी और लौंग भगवान गणेश जी के समक्ष लाल कपड़े में अर्पित करनी चाहिए. इस दौरान आपको "ॐ गं गणपतये नमो नमः" इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

इस उपाय से पूरे होंगे अधूरे काम
आपका कोई काम अटका हुआ है और वह पूरा नहीं हो रहा है तो आपको ऐसे में पान के पत्ते पर देसी घी और लाल सिंदूर से सवास्तिक बनाना चाहिए. ऐसा करने के बाद एक सुपारी को लाल कलावे में लपेटकर इस पत्ते पर रख दें. बुधवार के दिन इन्हें भगवान गणेश जी के समक्ष रखकर पूजा करें. ऐसा करने से आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें -  Eclipse in 2023: इस साल 2023 में लगेगा 4 बार ग्रहण, यहां जानिए सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीख और महीना

करियर में तरक्की और लाभ के लिए करें ये काम
नौकरी व्यापार में तरक्की के लिए शनिवार रात को पीपल की पूजा और सुपारी का उपाय करना चाहिए. आपको पीपल के वृक्ष पर शनिवार को एक रुपए का सिक्का और सुपारी चढ़ानी है. सुबह इसे घर लाकर धन के स्थान पर रख दें. यह उपाय करने से आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement