Advertisement

Surya Gochar 2022: जल्द ही इन राशि के जातकों का भाग्‍य चमकाएंगे सूर्य, मिलेगा खूब पैसा!

आने वाले 14 अप्रैल को भी सूर्य राशि बदलने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य मीन से अपनी उच्‍च राशि मेष में प्रवेश करेंगे.

Surya Gochar 2022: जल्द ही इन राशि के जातकों का भाग्‍य चमकाएंगे सूर्य, मिलेगा खूब पैसा!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है. इसके अलावा सूर्य को आत्मा का कारक भी माना जाता है. सूर्य एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आने वाले 14 अप्रैल को भी सूर्य राशि बदलने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य मीन से अपनी उच्‍च राशि मेष में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर इन 3 राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है- 

मिथुन राशि
मेष में प्रवेश करने के बाद सूर्य मिथुन राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह आय और लाभ का भाव होता है. यानी इस स्थिति में मिथुन राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा. रियल एस्‍टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा. मिथुन के स्‍वामी बुध और सूर्य मित्र ग्रह हैं, लिहाजा इस गोचर के दौरान जातक वाणी की दम पर अपने कई काम पूरे करा पाएंगे. 

ये भी पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों पर गिरे छिपकली तो कहें Thank You, माना जाता है शुभ संकेत

कर्क राशि 
सूर्य का मेष में गोचर कर्क राशि के जातकों को करियर में सफलता दिलाएगा. नई जॉब मिल सकती है, प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है, कारोबारियों को लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर यह समय उन्‍हें हर तरह से लाभ दिलाएगा. बढ़ी हुई आय आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगी. नई गाड़ी या घर खरीद सकते हैं. 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सूर्य का गोचर जमकर धन लाभ कराएगा. अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है और निवेश से भी लाभ हो सकता है. अपनी वाणी की दम पर ही कई काम बना लेंगे. व्‍यापारियों के लिए यह समय खूब लाभदायी रहेगा. कुल मिलाकर यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को खासी मजबूती देगा. नौकरी करने वालों को नया जॉब ऑफर मिल सकता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement