Advertisement

Leo Today Horoscope 9 March: सिंह राशि के जातकों को निवेश करने पर मिलेगा बड़ा लाभ, चोट और रोग से रहना होगा सावधान

सिंह के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Leo Today Horoscope 9 March: सिंह राशि के जातकों को निवेश करने पर मिलेगा बड़ा लाभ, चोट और रोग से रहना होगा सावधान

Leo Today Horoscope

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 9 मार्च 2023 का दिन सिंह के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है, वह सिंह राशि (Leo Horoscope Today) के होते हैं, तो चलिए जानें की आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

सिंह राशि के जो जातक व्यापार करते हैं. आज का दिन उन्हें लाभ मिलेगा. नौकरी पेशा लोगों को भी दिनभर आराम रहेगा. अधिकारियों की नजरों में छवि सुधरेगी. काम पर फॉक्स बनाएं रखें. कार्य स्थल से लेकर घर में मान सम्मान बढ़ेगा. 

अगर आप शेयर से लेकर प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है. निवेश करना बेहद लाभदायक हो सकता है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग मिलने की भी पूर्ण संभवना है. 

घर से निकलने से लेकर पूरे दिन किसी भी तरह की चोट और रोगों के चपेट में आने की संभावना है. दिन के पहले पहर से ही थोड़ा सतर्क रहें. घर से लेकर बाहर निकलते समय सावधानी से चले. बेचैनी की समस्या बढ़ सकती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखा लें. 

आज लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. पिछले काफी समय से अटके कुछ काम बनेंगे. विवेक से कार्य करें. भगवान की पूजा पाठ में मन लगेगा. सभी काम सफल होने की संभावना है. धर्म अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. 

अगर आज कोई कोर्ट कचहरी का काम फंसा हुआ है तो उसे आज निपटा सकते हैं. आज कोर्ट कचहरी से जुड़े काम हाथों हाथ हो जाएंगे. इन मामलों के सुलटने से मन को शांति मिलेगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement