Advertisement

Siddhivinayak मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, अब भक्त नहीं चढ़ा पाएंगे प्रसाद, इन चीजों पर लगी रोक

Shree Siddhivinayak Mandir: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट ने मौजूदा हालात को देखते हुए मंदिर में नारियल फूल और मिठाइयां चढ़ाने पर रोक लगा दी है. सुरक्षा कारणों और श्रद्धालुओं की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है.

Latest News
Siddhivinayak मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, अब भक्त नहीं चढ़ा पाएंगे प्रसाद, इन चीजों पर लगी रोक

Siddhivinayak Temple Mumbai

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट ने मौजूदा हालात को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि सुरक्षा कारणों और श्रद्धालुओं की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने मंदिर (Siddhivinayak Temple) में नारियल फूल और मिठाइयां चढ़ाने पर रोक लगा दी है. यह  रविवार से लागू कर दिया जाएगा,  जो कि अगले आदेश तक लागू रहेगा.

बता दें कि गुरुवार को सुबह सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भगवान को धन्यवाद देने के लिए सुबह विशेष पूजा-अर्चना भी की गई थी, जिसमें श्रद्धालुओं और समर्थकों ने देश की सुरक्षा और भारतीय सेना की ताकत में और वृद्धि हो इसकी प्रार्थना की...

 किन चीजों पर लगी है रोक? 

सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त अब अगले आदेश तक नारियल फूल और मिठाइयां नहीं चढ़ा सकेंगे, इन चीजों पर रोक लगा दी गई  है. साथ ही मंदिर में मोबाइल फोन का उपयोग भी पूरी तरह से वर्जित होगा, ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि मंदिर प्रांगण में जाने से पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें. बता दें कि मुंबई पुलिस और मंदिर ट्रस्ट की इंटरनल सिक्योरिटी में भी इजाफा किया गया है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement