Advertisement

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन उपायों को करने से दूर होंगी आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की पूजा और व्रत के साथ ही इस दिन कई खास उपाय व टोटको से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं.

Latest News
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन उपायों को करने से दूर होंगी आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

Shukrawar Ke Upay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) को समर्पित माना जाता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Laxmi Puja) करने और शुक्रवार को व्रत रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न (Maa Laxmi Puja) कर आप धन लाभ पा सकते हैं. शुक्रवार की पूजा और व्रत के साथ ही इस दिन कई खास उपाय व टोटको (Shukrawar Ke Upay) से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों (Shukrawar Ke Upay) को करने से देवी लक्ष्मी की कृपा से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. तो चलिए आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों (Shukrawar Ke Upay) के बारे में बताते हैं.

शुक्रवार को करें ये उपाय (Shukrawar Ke Upay)
- मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन खीर में शहद मिलाकर भोग लगाना चाहिए. इसके बाद खीर को स्वयं ग्रहण करें और परिवार के सदस्यों को भी दें.
- लाल गुलाब और पान का पत्ता भी मां लक्ष्मी को प्रिय होता है. मां लक्ष्मी को यह दोनों चीजें अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है.

बाबा नीम करौली ने बताया, अच्छे दिनों की शुरुआत से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत, दिखने लगती हैं ये चीजें

 शुक्रवार को सुबह स्नान कर लाल वस्त्र धारण करने के बाद इलायची, लौंग व कपूर से आपती करें. इस आरती को घर के सभी हिस्सों में ले जाएं. ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है.
- शुक्रवार के दिन लकड़ी के पाटे पर स्वास्तिक बनाकर उसके ऊपर गोमती चक्र रखें और श्रीयंत्र स्थापित कर पूजा करें. गोमती चक्र को धन के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है.
- मां लक्ष्मी को साफ-सफाई अति प्रिय होती है. साफ जगह पर ही मां लक्ष्मी की वास होता है. ऐसे में आपको अपने घर का मुख्य द्वार साफ रखना चाहिए. शुक्रवार के दिन मुख्य द्वार की सफाई करने और जल का छिड़काव कर स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement