धर्म
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन एक या दो नहीं बल्कि 3 राशियों के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है. यह जीवन में समस्याएं खड़ी करेगा. इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है.
Shukra Nakshatra Parivartan: सावन माह के बीच धन और ऐश्वर्य का कारक माने जो वाला शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है. इस ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए बेहद अशुभ साबित हो सकता है. 12 में से 3 राशियों ऐसी हैं, जिनके लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद कठिन भरा समय लेकर आ सकता है. इन लोगों को जीवन धन संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ज्योतिषाचार्य की मानें तो 20 जुलाई 2025 को शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन कुछ राशियों को सुख दे सकता है, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है. इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.
मिथुर राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन परेशानी लेकर आ सकता है. यह नौकरी पेशा व्यक्ति के करियर में दिक्कतें पैदा कर सकता है. अविवाहित जातकों के विवाह में अड़चन आएगी, जो लोग व्यापार में जुटे हैं. उन्हें घाटे का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अपने खर्चों पर काबू रखें.
तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अशुभ साबित होगा. इन्हें समाज में मान हानि का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए बोलते समय थोड़ा संयम जरूर बरतें. वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है. वहीं इस दौरान उदर व जबड़ों में दर्द झेलना पड़ सकता है. आपके द्वारा जोड़ा गया पैसा व्यर्थ में खर्च हो सकता है.
धनु वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है. इस समय में बेहद सावधानी बरतनें की जरूरत है. स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. इस समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारने पर काम करना होगा.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.