Advertisement

Shukra Grah Gochar: शुक्र की युति से चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, अगले दो हफ्ते तक बनेंगे सारे काम

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का फेरबदल आम बात है, लेकिन सभी ग्रहों के राशि से लेकर नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि और जातकों पर पड़ता है. यह (Planets Effects On Zodiac Signs) व्यक्ति के अशुभ और शुभ प्रभाव डालता है. 

Latest News
Shukra Grah Gochar: शुक्र की युति से चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, अगले दो हफ्ते तक बनेंगे सारे काम
Add DNA as a Preferred Source

Transit of Venus: ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन आम बात है. हर 30 दिनों में कोई न कोई ग्रह अपना स्थान बदलता है, लेकिन ग्रहों का युति बनने का योग (Shukra Grah Yuti) बेहद दुर्लभ होता है. ऐसा ही दुर्लभ योग शुक्र, बुध, सूर्य और राहु की युति से बन रहा है. लग्जरी लाइफ देने वाले शुक्र ग्रहों की इस चाल में प्रधान हैं. ऐसे में ग्रहों के इस युति और राशि परिवर्तन से कई दुर्लभ योग बन रहे हैं. इनमें लक्ष्मी नारायण राजयोग, विपरीत राजयोग और बुधादित्य राजयोग बन रहे हैं. इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के यह समय विपरीत तो कुछ के लिए सुनहरे अवसर समान होगा. इन राशियों के जातकों की किस्मत चमक उठेगी. हर रुके हुए काम बनने के साथ ही धन लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं, वे राशियां जिनके अगले 15 दिन बेहद शुभ साबि​त हो सकते हैं...

कर्क राशि

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन और युति का शुभ प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा. इस राशि के जातकों के लिए यह बेहद फलदायक साबित होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो लोग शादी योग्य हैं, उन्हें विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. धर्म कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. धन के मामले में भी भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. नौकरी से लेकर व्यापार और कारोबार में सफलता मिल सकती है. 

धनु राशि

शुक्र ग्रह के मीन में प्रवेश करना इस राशि के जातकों का भाग्योदय की वजह बनेगा. ग्रह का गोचर धनु वालों की कुंडली में चौथे भाव में होगा. ऐसे में पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है. सभी रुके हुए काम बने चले जाएंगे. धन लाभ की संभावना है. आर्थिक स्थिति प्रबल होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. वहीं स्वास्थ अच्छा रहेगा.  

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों का यह बदलाव फलदायक साबित होगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ होगा. वहीं जो लोग बेरोजागार हैं, नौकरी तलाश रहे है. उनकी तलाश पूर्ण हो जाएगी. धन के नये सोर्स बढ़ेंगे. जीवन में आ रही समस्याएं और बाधाएं अपने आप ही छट जाएंगी. 

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement