धर्म
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रह अपने एक समय के बाद स्थान परिवर्तन करते हैं. इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, जिससे व्यक्ति के गोल्डन टाइम शुरू हो जाता है.
नौ ग्रहों में सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों से लेकर देश और दुनिया पर पड़ता है. किसी के लिए बेहद शुभ साबित होते हैं तो कुछ के लिए बेहद घातक समय साबित होता है. ऐसे में जून माह के दूसरे हफ्ते में शुक्र का गोचर होने जा रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.
ज्योतिष के अनुसार, इस बार 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, आराम और रिश्तों में प्यार के कारक हैं, जब भी शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं और शुभ प्रभाव डालते हैं, तो व्यक्ति के जीवन सुख समृद्धि और लग्जरी मिलती है. शुक्र का शुभ प्रभाव 4 राशियों पर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं...
शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. इनके जीवन में सकारात्मकता आने के साथ ही रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. घर में कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. रुके हुए काम बनेंगे.जीवनसाथी का साथ मिलने के साथ ही मान सम्मान बढ़ेगा.
शुक्र का गोचर कर्क राशि में ही होने वाला है. यह इनके लिए बेहद अनुकूल समय रहेगा. जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. पिछले समय से चला आ रहा कोई विवाद खत्म हो जाएगी. घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी या व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो यह बेहद अच्छा समय है. इसमें आपकी बढ़ोतरी हो सकती है.
शुक्र का गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. इन लोगों से लंबे समय से चले आ रहे तनाव और बीमारी से मुक्ति मिलेगी. आपसी मभेद दूर हो जाएंगे. रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा. नौकरी, इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है.
शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के जीवन सुख और समृद्धि लेकर आएगा. कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ ही इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. कोई भी काम और विदेश यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके हुए काम बन जाएंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. नौकरी तलाश रहे लोगों के करियर की अच्छी शुरुआत होगी.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से