Advertisement

Shukra Ast and Uday 2025: धन ऐश्वर्य के ग्रह शुक्र का इस दिन होगा अस्त और उदय, 3 राशियों के जातकों का बदलेगा समय

अब ऐश्वर्य धन और वैभव के देवता ग्रह स्वामी शुक्र अपना स्थान बदलने जा रहे हैं. मार्च माह में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में अस्त व उदित दोनों होंगे. शुक्र के अस्त व उदय होने का प्रभाव मेष से मीन तक की सभी राशियों पर पड़ेगा.

Latest News
Shukra Ast and Uday 2025: धन ऐश्वर्य के ग्रह शुक्र का इस दिन होगा अस्त और उदय, 3 राशियों के जातकों का बदलेगा समय
Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिष में सभी 9 ग्रह एक समय अवधि के बाद अपना स्थान बदलते हैं. ग्रहों का अस्त और उदय होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. यह कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होता है, लेनिक अब ऐश्वर्य धन और वैभव के देवता ग्रह स्वामी शुक्र अपना स्थान बदलने जा रहे हैं. मार्च माह में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में अस्त व उदित दोनों होंगे. शुक्र के अस्त व उदय होने का प्रभाव मेष से मीन तक की सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इनमें 3 राशियों ऐसी हैं, जिन्हें भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा. इस अवधि में इनका भाग्य चमक जाएगा. इन्हें सफलता के साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां और क जातकों को क्या मिलेंगे लाभ...

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 19 मार्च 2025 को शाम 7 बजे अस्त होंगे. इसके बाद 23 मार्च 2025 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर इस ग्रह का उदय होगा. शुक्र मार्च में 4 दिनों के लिए अस्त रहेंगे. इससे 3 राशियों के जातकों का भाग्य चमक जाएगा. इनके रुके हुए काम बन जाएंगे. 

मेष राशि

मेष राशि के 12वें भाव में शुक्र अस्त हो रहे हैं. शुक्र का यह कदम मेष राशि वालों के लिए फलदायक साबित होगा. शुक्र के प्रभाव इस राशि के जातकों को आर्थिंक लाभ की प्राप्ति होगी. अटके हुए सभी काम बन जाएंगे. धन की वापसी संभव है. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. वहीं जो भी जातक शादी विवाह की प्लानिंग कर रहे हैं. उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है. लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना फलदायक साबित होगा. इनके सभी काम बन जाएंगे. शुक्र अस्त होने से ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा. कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी. व्यावसायिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी. कर्ज से छुटकारा मिलेगा. जल्द ही सुख समाचार प्राप्त हो सकते हैं. 

सिंह राशि 

शुक्र का अस्त होना सिंह राशि के आठवें भाव में होगा. इससे सिंह राशि के जातकों के काम बन जाएंगे. सभी अटके हुए काम बनेंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय ​अच्छा बितेगा. विदेशी जाने की योजना पूर्ण हो सकती है. कोई जमीन या लग्जरी गाड़ी खरीद सकते हैं. 
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement