Advertisement

Shardiya Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि के पावन मौके पर प्रियजनों को करें विश, यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Shardiya Navratri Wishes In Hindi: शादरीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. आप नवरात्रि के शुभ अवसर पर यहां से अपने प्रियजनों को यहां से मैसेज भेज सकते हैं.

Latest News
Shardiya Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि के पावन मौके पर प्रियजनों को करें विश, यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Navratri Wishes 2025

Add DNA as a Preferred Source

Happy Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के रूपों की पूजा-अर्चना के लिए विशेष होता है. नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा होती है. नवरात्रि में भक्त व्रत रखते हैं और अष्टमी नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं. नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 22 सितंबर को हो रहा है. आप इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को यहां से विशेज भेज सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं.

नवरात्रि पर यहां से भेजें शुभकामना संदेश (Shardiya Navratri Wishes)

हर दिन मां का आशीर्वाद बना रहे,
हर पल जीवन में नया प्रकाश रहे
नवरात्रि आपके जीवन में
खुशियां और सफलता लेकर आए
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

ओम सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

नवरात्रि के इन नौ पावन दिनों में,
मां शक्ति आपके जीवन में
ऊर्जा और उत्साह भरें
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
खुशियां महके आपके घर-आंगन
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें - नवरात्रि के नौ दिनों इन अलग-अलग मंत्रों का करें जाप, हर मनोकामना पूरी करेंगी देवी मां

भक्ति में शक्ति है, शक्ति में शक्ति है,
मां के चरणों में ही सच्ची भक्ति है
मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाएं
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माता के चरण में
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मां दुर्गा आईं आपके द्वार
करके आई माता 16 श्रृंगार,
आपके जीवन में न आए कभी हार
हमेशा रहे सुखी आपका परिवार
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सजा लो दरबार, मेरी मैया आने वाली है
देवी के भजन-कीर्तन कर लो याद
जगराता और माता की चौकी होने वाली है
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

नए दीप जले और नए फूल खिले,
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर
आपको मिले माता रानी का आशीर्वाद
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement