Advertisement

Shani Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रहण से पहले शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की हो जाएगी चांदी

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो साल 2024 शनि का वर्ष है. इसमें शनिदेव प्रभाव में रहेंगे. ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan 2024) सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. इनमें 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. शनिदेव की कृपा इन राशियों के जातकों की किस्मत चमक उठेगी.

Latest News
Shani Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रहण से पहले शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की हो जाएगी चांदी
Add DNA as a Preferred Source

Shani Nakshastra 2024 : साल 2024 ज्योतिष के अनुसार शनि से प्रभावित वर्ष है. इस साल शनि राशि परिवर्तन करने से लेकर नक्षत्रों में बदलाव करेंगे. इसका प्रभाव देश दुनिया के अलावा सभी राशियों पर पड़ेगा. न्याय के देवता शनिदेव हर व्यक्ति के जीवन पर उनके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेंगे. ऐसे में कई राशियां ऐसी हैं, जो शनि के नक्षत्र (Shani Nakshatra Change) में बदलाव आते ही मौज करेंगी. इन राशियों के जातकों की कमाई दिन दोगुनी तेजी से बढ़ जाएगी. इन राशियों को इसका लाभ सूर्य ग्रहण से पूर्व ही मिलने लगेगा. इसकी वजह 6 अप्रैल को शनिवार के दिन दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे. शनिदेव इस नक्षत्र में अगले 6 महीने यानी 3 अक्टूबर तक रहेंगे.

शनिदेव श​तभिषा नक्षत्र से गोचर करेंगे. उनके इस गोचर में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. इसी 4 राशियों के जातकों की अगले छह माह तक मौज रहेगी. व्यापार से लेकर नौकरी तक में धन लाभ के योग बनेंगे. शरीर स्वस्थ रहेगा और कारोबार में बढ़ोतरी होगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 4 राशियां, जिनके लिए शनि का गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है. 

धनु (Sagittarius)

धनु राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा. इससे जीवन में आ रही समस्याएं और बाधाएं अपने आप खत्म हो जाएंगी. ​लंबे समय से चली आ रही बीमारी का अंत होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है. इसका पूर्ण आर्थिक लाभ मिलेगा. धनु वाले किसी भी गलत काम में न पड़े, अन्यथा शनिदेव इसका फल भी बुरा ही देंगे. 

मकर राशि (Capricorn)

शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित होगा. शनि के प्रभाव मकर वालों का भाग्य चमक उठेगा, जो भी काम करेंगे. उमसें भाग्य का साथ मिलेगा. सभी अटके हुए काम पूरे होंगे. निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं. भगवान की कृपा प्राप्ति से धन लाभ होना तय है. 

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि की कुंभ के जातकों को शनिदेव के नक्षत्र गोचर में परिवर्तन से लाभ मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी. आपका भाग्योदय होगा. साथ ही करियर के लिए यह शानदार समय रहेगा. भूलकर भी किसी गलत काम के चक्कर में न पड़े. भगवान की कृपा से हर काम बनते चले जाएंगे. 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए अगले छह माह बेहद शुभ साबित होने वाले हैं. शनि नक्षत्र बदलाव से अक्टूबर तक आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे, जो लोग सरकारी नौकरी या फिर किसी कंप्टीशन की तैयारी में जुटे हैं. उनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है. कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. इस समय में व्यापार भी अच्छा रहेगा.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement