धर्म
ग्रहों में न्याय के देवता माने जाने वाले शनि 29 मार्च 2025 मीन राशि में गोचर कर गये थे. अब यह 2027 तक इस राशि में रहेंगे. ऐसे में कुछ राशियों को शनि की साढ़े साती और कुछ को ढैय्या से मुक्ति मिल गई.
सभी नौ ग्रह अपनी एक समय सीमा पूरी होने के बाद एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. इनमें शनिदेव सबसे धीमी चाल चलते हैं. सभी नव ग्रहों शनि एक ऐसा ग्रह, जो पूरे ढ़ाई साल में एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं. इस दौरान वह चांदी, सोना, तांबा और लोहे के पाये के साथ एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. यह उनके जीवन को पूरी तरह से प्रभावित करता है. शनि के अलग अलग पायों का प्रभाव भी अलग होता है. ऐसे में अब शनि के चांदी के पाये में प्रवेश करने पर 3 राशियों के जातकों का भाग्य जागृत हो जाएगा. इन्हें खूब धन दौलत और पैसे की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं कौन सी हैं, वे राशियां जिन्हें लाभ मिल सकता है...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों में न्याय के देवता माने जाने वाले शनि 29 मार्च 2025 मीन राशि में गोचर कर गये थे. अब यह 2027 तक इस राशि में रहेंगे. ऐसे में कुछ राशियों को शनि की साढ़े साती और कुछ को ढैय्या से मुक्ति मिल गई. वहीं कुछ राशियों के जातकों पर यह दोनों ही शुरू हो गई हैं. शनि 2, 5 और 9 वें भाव में गये हैं. इसे चांदी के पाये के साथ प्रवेश माना जाता है, जो सभी राशियों को प्रभावित करता है. इनमें तीन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है.
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मीन में आना लकी साबित होगा. इस राशि में शनि नवम भाव में विराजमान होंगे. इसके साथ ही इस राशि के जातकों को शनि की पनौती से भी निजात मिल सकती है. चांदी के के पाये पर आने से रुके हुए काम बन जाएंगे. जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी. इसके साथ ही यात्राओं का मौका मिलेगा. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती हे. इसके अलावा आर्थिंक स्थिति अच्छी रहेगी. निवेश में सफल रहेंगे.
कर्मफल दाता शनि वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे. ऐसे में चांदी का पाया इस राशि के जातकों के शुभ साबित होगा. आपके लंबे समय से अटकी हुई कई इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी. इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. पत्नी और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के काम की सराहना के साथ ही पदोन्नति और अच्छे इंक्रीमेंट की पूर्ण संभावना बनी हुई है. इनकम के नये सोर्स बनेंगे. इनसे आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है. वहीं बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है. शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए यह समय शुभ है.
कुंभ वालों को शनि का यह पाया लकी साबित हो सकता है. इस राशि के दूसरे भाव में शनि विराजमान हैं. ऐसे में कुंभ के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा. जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं. आपको कोई बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट मिल सकता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से