Advertisement

गरीबों की सेवा करने से चमक जाता है ये ग्रह, कुंडली में खराब स्थिति में होने पर भी देता है शुभ फल

हर राशि और जातक का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है. इनका प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है. ऐसे में एक ग्रह ऐसा है, जो व्यक्ति के गरीबों की मदद करने, भूखों को खाना खिलाने और पशुओं का ध्यान रखने पर उसे दिन दोगुनी तरक्की देता है.

Latest News
गरीबों की सेवा करने से चमक जाता है ये ग्रह, कुंडली में खराब स्थिति में होने पर भी देता है शुभ फल
Add DNA as a Preferred Source

सभी नौ ग्रहों में शनिदेव को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. इसकी वजह शनिदेव को न्यायाधिश की उपाधि मिलना है. शनि ही एक ऐसा ग्रह है, जो व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देता है. इसलिए शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है. अगर आप शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती से जूझ रहे हैं तो यह एक काम शुरू कर दें. इससे शनि का प्रकोप खत्म होने के बाद भी शुभ फल प्राप्त होंगे. शनि की साढ़े साती और ढैय्या में भी आपको शनि की कृपा प्राप्त होगी, जिससे व्यक्ति दिन दोगुनी तरक्की कर सकता है. 

अगर आप भी शनि देव की क्रूर दृष्टी से जूझ रहे हैं तो यह काम करना शुरू कर दें. इससे शनिदेव न सिर्फ आपकी आर्थिंक स्थिति को अच्छा करेंगे. तनाव और शारीरिक बीमारियों से मुक्ति दिला देंगे. 

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

- शनिदेव ही एक ऐसे ग्रह हैं, जो गरीब और जरुरतमंदों प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में जो भी व्यक्ति गरीब, बुजुर्ग या विकलांग की मदद करता है. उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है. ऐसे व्यक्ति को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. उनके सभी पाप और दोष नष्ट हो जाते हैं. 

- शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए गरीब या मानसिक, शारीरिक या फिर आर्थिंक रूप से मदद करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इसेस व्यक्ति की तरक्की होती है और इनकम के सोर्स बढ़ने लगते हैं. 

- शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हफ्ते में किसी भी दिन मंदिर के बाहर बैठे लोगों की मदद करें. जरुरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र दान करें. इससे कई गुणा लाभ की प्राप्ति होती है. 

- अगर संतान प्राप्ति में अड़चने आ रही है तो शनिवार के दिन गरीबों से लेकर पशुओं को रोटी खिलाएं. बुजुर्गों की सेवन करें. इससे रुकावटे दूर होती हैं. संतान की प्राप्ति होती है. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. 

- शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए तिल से बनी मिठाईयों के अलावा सरसों का तेल दान करें. ऐसा करने से हर काम बनते चले जाते हैं. 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement