Advertisement

September Vrat Tyohar 2023: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में हैं ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

September Vrat Tyohar List 2023: सितंबर के महीने में कई सारे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं आइये आपको सितंबर के त्योहारों के बारे में बताते हैं.

Latest News
September Vrat Tyohar 2023: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में हैं ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन अगस्त के साथ ही समाप्त हो रहा है. कुछ दिनों बाद ही पंचांग का छठा महीना भाद्रपद (Bhadrapad Month) शुरू हो जाएगा. भाद्रपद को भादो भी कहते हैं. भादो की शुरुआत 1 सितंबर 2023 से हो रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भादो महीने (September Vrat Tyohar List 2023) में कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं. भादो में कई सारे बड़े त्योहार (Vrat Tyohar List 2023) भी हैं. आइये आपको सितंबर में भादो के महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार (September Festival 2023) के बारे में बताते हैं कि कौन सा त्योहार कब पड़ रहा है.

सितंबर में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार (September 2023 Festival List)
1 सितंबर 2023, भाद्रपद मास शुरू
2 सितंबर 2023, कजरी तीज
3 सितंबर 2023, संकष्टी चतुर्थी
6 सितंबर 2023, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी
7 सितंबर 2023, जन्माष्टमी, दही हांडी

शनि की चाल में होने वाला है परिवर्तन, शनिदेव की कृपा से नोटों में खेलेंगे इन 4 राशियों के लोग

10 सितंबर 2023, अजा एकादशी
12 सिंतबर 2023, प्रदोष व्रत
13 सितंबर 2023, मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर 2023, भाद्रपद अमावस्या, भादो अमावस्या, दर्श अमावस्या
17 सितंबर 2023, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश)


18 सितंबर 2023, हरतालिका तीज
19 सितंबर 2023, गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
20 सितंबर 2023: ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी
22 सिंतबर 2023, ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दुर्गा अष्टमी
23 सितंबर 2023, राधा अष्टमी

कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंस गए हैं तो आजमाएं ये टोटके, जल्द ही होगा समाधान

25 सितंबर 2023, पार्श्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी
26 सितंबर 2023, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी
27 सितंबर 2023, बुध प्रदोष व्रत
28 सितंबर 2023, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
29 सितंबर 2023, पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा
30 सितंबर 2023, द्वितीया पितृपक्ष श्राद्ध, आश्विन मास शुरू

गणेश चतुर्थी 2023
भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. यह 10 दिनों का पर्व होता है. इस दौरान लोग घरों पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं और 10 दिनों बाद विधि-विधान के साथ गणपति विसर्जन करते हैं. गणेश चतुर्थी 19 सितंबरं, 2023 भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को हो रही है जिसका समापन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन यानी 28 सितंबर को हो जाएगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement