Advertisement

September Festivals 2022: सितंबर में पड़ रहे हैं ये प्रमुख तीज-त्‍यौहार, जिऊतिया से लेकर नवरात्रि तक की देखें ये पूरी लिस्‍ट

अगस्‍त के अंतिम दिन यानी 31 अगस्‍त से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का प्रारंभ होगा और सितंबर के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक त्‍योहारों का क्रम जारी रहेगा. गणेश उत्‍सव के साथ ही पितृक्ष (Pitru Paksha) और नवरात्र‍ि (Navratri) तक इसी माह में होगी. सितंबर माह में पहला व्रत ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) होगा. तो चलिए जानें सितंबर 2022 में पड़े वाले प्रमुख त्‍योहारों की तिथियां.

Latest News
September Festivals 2022: सितंबर में पड़ रहे हैं ये प्रमुख तीज-त्‍यौहार, जिऊतिया से लेकर नवरात्रि तक की देखें ये पूरी लिस्‍ट

 सितंबर में पड़ रहे हैं ये प्रमुख तीज-त्‍यौहार, जिऊतिया से नवरात्रि तक की लिस्‍ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2022 में भादौ और आश्विन मास रहेंगे. 10 सितंबर से आश्विन मास प्रारंभ होगा. सितंबर के शुरूआती दिनों में 10 दिवसीय गणोशोत्सव होगा और इसके बाद 16 दिनों तक श्राद्ध के दिन होंगे. इसके खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी.

 इस बीच में ऋषि पंचमी, मोरयाई छठ, राधाष्टमी, अनंत चतुर्दशी, इंदिरा एकादशी और पितृ मोक्ष अमावस्या जैसे कई बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे. इनके अलावा सितंबर 2022 में और भी कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है. 

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध करने की सभी तिथियां

सितंबर माह व्रत त्योहार
1 सितंबर 2022, गुरुवार- ऋषि पंचमी
2 सितंबर 2022, शुक्रवार- मोरयाई छठ, संतान सातें
3 सितंबर 2022, शनिवार- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
5 सितंबर 2022, सोमवार- तेजादशमी
6 सितंबर 2022, मंगलवार- जलझूलनी एकादशी
8 सितंबर 2022, गुरुवार- ओणम, प्रदोष व्रत
9 सितंबर 2022, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा
10 सितंबर 2022, शनिवार- श्राद्ध पक्ष आरंभ
13 सितंबर 2022, मंगलवार- अंगारक चतुर्थी
17 सितंबर 2022, शनिवार- महालक्ष्मी व्रत
18 सितंबर 2022, रविवार- जिऊतिया व्रत
19 सितंबर 2022, सोमवार- मातृ नवमी, अविधवा श्राद्ध
21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी
23 सितंबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
24 सितंबर 2022, शनिवार- चतुर्दशी श्राद्ध, शिव चतुर्दशी व्रत
25 सितंबर 2022, रविवार- पितृमोक्ष अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या
26 सितंबर 2022, सोमवार- शारदीय नवरात्रि आरंभ
29 सितंबर 2022, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
30 सितंबर 2022, शुक्रवार- उपांग ललिता व्रत

गणेश उत्सव 2022 - 10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022 से होगी और इसका समापन 9 सितंबर 2022 को होगा.

यह भी पढ़ें:  कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानें सही डेट, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त, विसर्जन की तारीख  

पितृपक्ष 2022 - भाद्रपद मास की पूर्णिमा से हर साल पितृ पक्ष का आरंभ होता है. आश्विन मास की अमावस्या को इसका समापन होगा.  इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 10 सितंबर 2022 से होगी और समापन 25 सितंबर 2022 को होगा. 

शारदीय नवरात्रि - सितंबर माह में ही इस बार नवरात्रि होगी. 26 सितंबर को कलश स्‍थापना के साथ नवरात्र आरंभ होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement