धर्म
Sawan Third Somwar 2025: सावन महीने में सोमवार का काफी महत्व होता है. आप सावन के तीसरे सोमवार पर यहां से अपने प्रियजनों को विशेज के मैसेज भेज सकते हैं.
Happy Sawan Somwar Wishes in Hindi: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ती कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए खास होता है. सावन में सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है. सावन में इस दिन भक्त व्रत रखते हैं. सावन में सोमवार पर व्रत और पूजा-अर्चना करने से भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. आप इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. 28 जुलाई को सावन के तीसरे सोमवार पर आप यहां से बधाई संदेश भेज सकते हैं.
सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
क्यों खास होता है सावन का तीसरा सोमवार? पौराणिक कथाओं में है इसका जिक्र
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन का सोमवार
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
बम बम भोले का जयकारा लगे प्यारा,
हमेशा शिव का नाम बने तुम्हारा सहारा
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब आपकी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.