धर्म
Sawan Somwar Vrat Date: सावन के महीने में सोमवार के दिन का विषेश महत्व होता है. यह दिन भगवान शिव की पूजा और अर्चना के लिए खास होता है. सावन के महीने में सोमवार के दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिव जी की अराधना करते हैं.
Sawan Somwar Vrat 2025: सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है. इस बार सावन का पहला सोमवार 7 जुलाई को है या 14 जुलाई को चलिए इसके बारे में बताते हैं. सावन का पहला सोमवार सावन शुरू के बाद रखा जाएगा. सोशल मीडिया पर सावन शुरू होने की चर्चाओं के कारण लोग सावन सोमवार व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं. बता दें कि, पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई को हो रही है ऐसे में सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा.
सावन महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार को व्रत रखा जाता है. इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई को हो रही है जिसका समापन 9 अगस्त को होगा. इस दौरान 4 सोमवार पड़ेंगे जिस दिन व्रत रखा जाएगा. सावन सोमवार की तिथियां...
पहला सोमवार व्रत - 14 जुलाई
दूसरा सोमवार व्रत - 21 जुलाई
तीसरा सोमवार व्रत - 28 जुलाई
चौथा सोमवार व्रत - 04 अगस्त
- सावन में सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद गंगाजल छिड़कर पूजा स्थल को साफ करें.
- भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें और फिर रोजाना गंगाजल से अभिषेक करें.
- शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाएं, सफेद चंदन का लेप लगाएं. महिलाएं माता पार्वती का श्रृंगार भी अवश्य करें.
- 108 बार श्री शिवाय नमस्तुभ्य का जाप करें. आप मंदिर में जाकर भी शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं.
भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सोमवार का दिन पावन माना जाता है. ऐसे ही सावन का महीना शिव जी की भक्ती के लिए अच्छा होता है. इसी वजह से सावन के सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है. सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने का प्रावधान है इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि, सावन सोमवार का व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.