धर्म
इस बार सावन की शुरुआत कल यानी 11 जुलाई 2025 से होने जा रही है. ऐसे में अगर आप भी महादेव के भक्त हैं सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का इन 7 चीजों अभिषेक करें.
Sawan 2025 Offer These 7 Things To Shivling: सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना विशेष रूप से की जाती है. शिवालयों महादेव के भक्तों की भीड़ लग जाती है. इस बार सावन की शुरुआत कल यानी 11 जुलाई 2025 से होने जा रही है. ऐसे में अगर आप भी महादेव के भक्त हैं सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का इन 7 चीजों अभिषेक करें. इससे आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाएगी. महादेव प्रसन्न होकर भक्त को मनवांछित फल प्रदान करेंगे.
सावन के पहले दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन 7 चीजों का अभिषेक करना बेहद शुभ होता है. इनमें सबसे पहला है जलाभिषेक. महादेव के शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें. इससे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाएंगे.
गन्ने का रस महादेव को बेहद प्रिय है. इसलिए व्यक्ति को गन्ने के रस का अभिषेक करना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव दही का अभिषेक करें. इससे महादेव प्रसन्न हो जाएंगे. भक्तों को धन संपदा प्रदान करेंगे.
शहद से अभिषेक करना बेदह शुभ होता है. इससे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इससे जीवन में खुशहाली आती है.
घी और सरसों के तेल से महादेव का अभिषेक करना बेहद शुभ होता है. इससे शत्रुओं का नाश होने के साथ ही सुख सौभाग्य की प्राप्ति होगी.
सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का दूध और शक्कर से अभिषेक करें. इससे जीवन में दुख और संकटों का नाश होगा. जीवन में सुख और शांति आएगी.
महादेव का इत्र से अभिषेक करने पर व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कते दूर हो जाएंगी. सुख और शांति बनी रहेगी.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.