Advertisement

Sawan 2025: सावन में शिव जी को अर्पित करें उनके प्रिय ये 5 तरह के पत्ते, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Puja Rules: सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. आप सावन में भगवान शिव को उनके प्रिय पत्ते अर्पित करें. ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे.

Latest News
Sawan 2025: सावन में शिव जी को अर्पित करें उनके प्रिय ये 5 तरह के पत्ते, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2025

Add DNA as a Preferred Source

Sawan 2025: शिव को समर्पित सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है जिसका समापन अगले महीने 9 अगस्त को होगा. सावन में भक्त शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. सावन में शिव भक्त रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल के साथ ही उनके प्रिय पत्तों को अर्पित कर सकते हैं. उनके बेहद प्रिय पत्ते अर्पित करने से शिव जी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे.

भगवान शिव को प्रिय पत्ते

भांग के पत्ते

भांग के पत्ते चढ़ाने से महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं. शिव जी को भाग चढ़ाने से नेगेटिविटी दूर होती है. मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है.

शमी के पत्ते

शिव जी को शमी के पत्ते प्रिय होते हैं. सावन में पूजा के समय शिवलिंग पर शमी के पत्ते और फूल अर्पित करें. ऐसा करना शिव जी को प्रसन्न करता है.

टैलेंट और कॉन्फिडेंस का पावरहाउस होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, जिम्मेदारी और लक्ष्य पर रहती हैं नजर

धतूरे के पत्ते

शिव जी को धतूरे के पत्ते और धतूरे का फूल चढ़ाना शुभ होता है. मान्यताओं के अनुसार, धतूरे का फूल शिव जी को चढ़ाने से महादेव खुश होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं. बेलपत्र के तीन पत्ते ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है.

दूर्वा

भगवान शिव को आप दूर्वा अर्पित कर सकते हैं. दूर्वा अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं. दूर्वा चढ़ाने से भक्तों के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement