Advertisement

Sawan 2025 सावन में रोज करें इन शिव मंत्रों का जाप, भोलेनाथ की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2025 Shiva Mantra: सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. आप सावन के महीने में रोजाना भोलेनाथ की पूजा करें साथ ही इन मंत्रों का जाप करें. इससे भगवान शिव आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे.

Latest News
Sawan 2025 सावन में रोज करें इन शिव मंत्रों का जाप, भोलेनाथ की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Shiva Mantra

Add DNA as a Preferred Source

Lord Shiva Mantra: शिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से शुरू हो गया है. जिसका समापन 9 अगस्त को होगा. यह महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है. इन दिनों शिवालयों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. खासकर सोमवार के दिन भक्त व्रत करते हैं और मन्नत मांगते हैं. आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो सावन में रोजाना इन मंत्रों का जाप करें. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे.

सावन में रोज करें इन मंत्रों का जाप (Sawan 2025 Lord Shiva Mantra)

शिव प्रार्थना मंत्र:

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो

महामृत्युंजय मंत्र:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

रूद्र मंत्र:

"ॐ नमो भगवते रूद्राय"

शिव जी का मूल मंत्र:

"ॐ नमः शिवाय:"

धन प्राप्ति मंत्र

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्रमात्रं जपेन्नरः
दुःस्वप्नं न भवेत्तत्र सुस्वप्नमुपजायते

शिव आवाहन मंत्र

ॐ मृत्युंजय परेशान जगदाभयनाशन
तव ध्यानेन देवेश मृत्युप्राप्नोति जीवती

वन्दे ईशान देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने
नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने

आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे
त्र्यंबकाय नमस्तुभ्यं पंचस्याय नमोनमः

नमोब्रह्मेन्द्र रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे
नमो दोर्दण्डचापाय मम मृत्युम् विनाशय

देवं मृत्युविनाशनं भयहरं साम्राज्य मुक्ति प्रदम्
नमोर्धेन्दु स्वरूपाय नमो दिग्वसनाय च

नमो भक्तार्ति हन्त्रे च मम मृत्युं विनाशय
अज्ञानान्धकनाशनं शुभकरं विध्यासु सौख्य प्रदम्

नाना भूतगणान्वितं दिवि पदैः देवैः सदा सेवितम्
सर्व सर्वपति महेश्वर हरं मृत्युंजय भावये

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement