धर्म
Sawan Somvar Vrat Niyam: सावन में भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करते हैं. शिवलिंग पर फल, फूल और बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है लेकिन इन चीजों को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए.
Sawan Somwar 2025: सावन में शिवलिंग पर जल, दूध, फल, फूल और बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है. हालांकि, कई चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए. आप सावन में भोलेनाथ की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें. आपको शिवलिंग पर इन 5 चीजों को चढ़ाने से बचना चाहिए वरना भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं. इससे आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा.
नारियल
नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी. इसलिए भगवान शिव को नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए.
केला
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, केले की उत्पत्ति शिव के रौद्र रूप और ब्राह्मण के श्राप के कारण हुई थी. यहीं कारण है कि, शिव जी को केला नहीं चढ़ाना चाहिए.
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश, शिव भक्ति में रम जाएगा मन
जामुन
आपको शिवलिंग पर जामुन भी नहीं चढ़ाना चाहिए. शास्त्रों में इसे शुद्ध नहीं मानते हैं. आप शिवलिंग पर जामुन न चढ़ाएं. इससे शिव जी नाराज हो सकते हैं.
अनार
अनार को शिव जी को अर्पित न करें. शिवलिंग पर साबुत अनार नहीं चढ़ाना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनार पूरी तरह से शुद्ध नहीं होता है.
कटहल
शिवलिंग पर कई लोग सब्जियां भी चढ़ाते हैं लेकिन कटहल शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए. कटहल में तमो गुण होता है ऐसे में इसे भगवान शिव को अर्पित न करें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.