धर्म
रंगों के त्योहार होली से पूर्व ही एक बार फिर से ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है. मंगल ग्रह शनि के साथ युति बनाएंगे. दोनों ग्रहों के एक साथ आने से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य खुल जाएगा. हर तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी.
Shani Mangal Yuti: रंगों के त्योहार होली से पहले ग्रहों की (Saturn And Mars Conjunction) चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इनके किसी भी राशि में उच्च स्थान पर आते ही व्यक्ति के जीवन में साहस, पराक्रम, मान सम्मान और भाग्य में बढ़ोतरी हो जाती है. इस बार मंगल और शनि की युति होने जा रही है. मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं. इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें मंगल और शनि की युति पर विशेष लाभ प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं कि इन ग्रहों की युति किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा...
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 15 मार्च 2024 की शाम 5 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 30 साल बाद दोनों ग्रहों की युति बनेगी. इसका कुछ राशियों पर फलदायक प्रभाव पड़ेगा. व्यक्ति को जीवन में हर काम में सफलता से लेकर मान सम्मान प्राप्त होगा.
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मंगल और शनि की युति शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ने जा रहा है. इस राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल और शनि की युति बनेगी. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. यह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो जीवन में लाभ देगा. इस समय में किया गया निवेश अच्छे रिटर्न देकर जाएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा. जो लोग नौकरी या बिजनेस में है. उनकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. अप्रत्याशित लाभ होने की पूर्ण संभावना है. संतान पक्ष की मजबूत रहेगा.
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धुन राशि में मंगल और शनि की युति कुंडली के तीसरे भाव में बन रही है. ग्रहों की इस युति का धुन पर फलदायक असर होगा. इन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो यह बेहद शुभ समय है. इसमें आसानी से काम बन सकता है, जो लोग विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके साथ ही प्यार और शादी में भी लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. व्यापार करने वाले लोगों को भी अच्छा मुनाफा होगा. इनके लिए यह बेहद शुभ समय होगा. निवेश जरूर करें. इसका कुछ समय बाद ही भारी रिटर्न मिलेगा.
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के लग्न भाव में मंगल और शनि की युति हो रही है. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है. इनके लंबे समय से रुके हुए काम अपने आप बन जाएंगे. करियर से लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. भाग्य साथ देगा. हर कार्य में सफलता मिलने के साथ उच्च पद प्राप्त हो सकता है. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. साथ ही संपत्ति में वृद्धि होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं