Advertisement

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्व पितृ अमावस्या पर करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, खुलेंगे सुख-समृद्धि के मार्ग

Sarva Pitru Amavasya Upay: सर्व पितृ अमावस्या पर आप तुलसी से जुड़े उपायों को करके जीवन में धन-धान्य का सुख प्राप्त कर सकते हैं. अमावस्या पर तुलसी के इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि मिलेगी.

Latest News
Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्व पितृ अमावस्या पर करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, खुलेंगे सुख-समृद्धि के मार्ग

Sarva Pitru Amavasya 2025

Add DNA as a Preferred Source

Sarva Pitru Amavasya: इन पितृपक्ष यानी श्राद्ध के दिन चल रहे हैं. पितृपक्ष का समापन 21 सितंबर को अमावस्या के दिन होगा. पितृपक्ष की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं. सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ रहा है. यह दिन पूर्वजों का स्मरण कर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के दिन खास है. आप इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

सर्व पितृ अमावस्या पर करें तुलसी से जुड़े उपाय (Sarva Pitru Amavasya Tulsi Upay)

दीपदान और परिक्रमा

अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ होता है. आप भूलकर भी यह गलती न करें. सर्व पितृ अमावस्या पर तुलसी के समक्ष घी की दीपक जलाएं. दीपक जलाकर तुलसी की परिक्रमा करें. आप 7 या 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें. इससे आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी.

यह भी पढ़ें - Navratri Ghat Sthapna: मिट्टी, तांबा या पीतल, घट स्थापना के लिए कैसा कलश होना जरुरी? जानें नियम और सही दिशा

लाल चुनरी चढ़ाएं

तुलसी के पौधे को लाल चुनरी चढ़ाएं. ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है. सर्व पितृ अमावस्या पर आप इस उपाय को जरूर करें.

कलावे का उपाय

आप सर्व पितृ अमावस्या पर कलावे और पीले धागे में 108 गांठें लगाएं. इस धागे को तुलसी के पौधे में बांध दें. ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और आर्थिक संकट दूर होता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement