Advertisement

Saphala Ekadashi 2024 Date: दिसंबर में इस दिन है साल की आखिरी एकादशी, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2024 Date: यहां जानें दिसंबर के महीने में यानी इस साल का आखिरी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, सही डेट और पूजा मुहूर्त क्या है? 

Latest News
Saphala Ekadashi 2024 Date: दिसंबर में इस दिन है साल की आखिरी एकादशी, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2024 Date

Add DNA as a Preferred Source

एकादशी (Ekadashi) का व्रत सारे व्रतों में सबसे उत्तम और शुभ फलदायी माना जाता है. बता दें कि हर महीने में दो एकादशी व्रत (Last Ekadashi Vrat 2024) रखा जाता है, पहला एकादशी का व्रत शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में रख जाता है.  सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) का व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं और इससे आत्मा की शुद्धि होती है.ऐसे में आइए जान लेते हैं दिसंबर के महीने में यानी इस साल का आखिरी एकादशी का व्रत (Saphala Ekadashi Date)कब रखा जाएगा, सही डेट और पूजा मुहूर्त क्या है? 

कब है सफला एकादशी? (Saphala Ekadashi 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस बार इस शुभ तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर 2024 को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी, इसका समापन 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस बार सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा.

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? (Saphala Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, इस बार सफला एकादशी की तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. 

वहीं सफला एकादशी के व्रत का पारण इस साल 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा और इस दिन पारण का समय 27 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहने वाला है.  

यह भी पढ़ें: बेहद खास और सबसे अलग है किन्नर अखाड़ा, जानें कब और कैसे मिली इसे पहचान

जान लें क्या है पूजा विधि? (Saphala Ekadashi Puja Vidhi)
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ, स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर एक साफ चौकी पर विष्णु जी की प्रतिमा को स्थापित करें. इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन, पीला फूल और तुलसी दल जरूर अर्पित करना न भूलें.  एकादशी के दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है. पूजा के बाद अंत में सफला एकादशी की कथा का पाठ करें और फिर आरती कर भगवान को भोग लगाएं. 

सफला एकादशी का महत्व (Saphala Ekadashi Significance) 
शास्त्रों में सफला एकादशी के व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है. इस दिन तुलसी पूजन और दीपदान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. बता दें कि सफला एकादशी का व्रत करने से साधक के सारे पाप कट जाते हैं और इससे आत्मा की शुद्धि होती है. साथ ही इस व्रत के तप से भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

 ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement