Advertisement

Saphala Ekadashi 2024: इस दिन रखा जाएगा साल का पहला एकादशी व्रत, जानें तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और महत्व

हर माह 2 और साल में कुल 26 एकादशी आती है. ज्योतिष की मानें तो एकादशी व्रत पर पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत करने मात्र से ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. इस व्रत को रखने से कष्ट दूर हो जाते हैं.

Latest News
Saphala Ekadashi 2024: इस दिन रखा जाएगा साल का पहला एकादशी व्रत, जानें तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और महत्व
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Saphala Ekadashi Vrat Vidhi) हिंदू धर्म में आने वाले व्रत और त्योहारों में एकादशी का व्रत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. हर माह 2 और साल में कुल 26 एकादशी आती है. ज्योतिष की मानें तो एकादशी व्रत पर पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत करने मात्र से ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. इस व्रत को रखने से कष्ट दूर हो जाते हैं. व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन में आ रहे दुख और बाधाएं दूर हो जाती है. इस दिन व्रत रखने और भगवान की पूजा करने मात्र से घर में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. इस बार साल की पहली एकादशी 7 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं इस तारीख की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व... 

सफला एकादशी का व्रत

पंचांग के अनुसार, साल की पहली एकादशी इस बार पौष माह की सफला एकादशी पर होगी. सफला एकादशी 7 जनवरी की रात 12 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 8 जनवरी 2024 को रात के 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत 7 जनवरी के दिन रखा जाएगा. इस बार एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सोमवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट के बीच किया जा सकता है. 

ऐसे करें पूजा और अर्चना

सफला एकादशी के दिन विधि विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा करें. पूजा के लिए सुबह उठकर स्नानादि करें. इसके बाद सूर्य को जल देने के साथ ही भगवान की पूजा अर्चना करें. स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहने और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद चौकी लगाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा कुमकुम लगाने के साथ ही जल का छिड़काव करें. दीपक जलाकर भगवान की पूजा अर्चना करें. भगवान विष्णु के सामने अपनी मनोकामना रखें.
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement