धर्म
Kabir Das Jayanti 2025 Wishes: आज संत कबीरदास जयंती पर आप उनके दोहे को अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं. कबीर दास के दोहे जीवन की सच्चाई को बताते हैं.
Sant Kabir Das Jayanti 2025: कबीर दास महान भारतीय कवि और संत थे. उनका जन्म 1398 में माना जाता है. इतिहासकारों के अनुसार, कबीर दास का जन्म काशी, वाराणसी में हुआ था. उनका जन्म ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा को कबीर दास जयंती मनाई जाती है. आज 11 जून को कबीरदास जयंती मनाई जा रही है. आप यहां से उनके दोहे शेयर कर अपनों को बधाई दे सकते हैं.
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो मिलाय
Happy Kabir Das Jayanti 2025
ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए
औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए
Happy Kabir Das Jayanti 2025
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय
Happy Kabir Das Jayanti 2025
साईं इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय
मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाय
Happy Kabir Das Jayanti 2025
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय
Happy Kabir Das Jayanti 2025
बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर,
पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर
Happy Kabir Das Jayanti 2025
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान
Happy Kabir Das Jayanti 2025
दु:ख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय
जो सुख में सुमिरन करे, तो दु:ख काहे को होय
Happy Kabir Das Jayanti 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.