धर्म
आइए जानते हैं आखिर किस अंग पर बने तिल का क्या मतलब क्या होता है.
डीएनए हिंदी: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों की बनावट, जन्म के समय के निशान, तिल आदि भी व्यक्ति के स्वभाव-व्यवहार और भविष्य के बारे में बताते हैं. शरीर पर मौजूद तिल आपके जीवन में सफलता से लेकर धन और भविष्य की कई बातों की जानकारी देते हैं. आइए जानते हैं आखिर किस अंग पर बने तिल का क्या मतलब क्या होता है.
पीठ पर बना तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के धनवान होने का सूचक है. इसके अलावा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की पीठ पर तिल होता है वह बेहद रोमांटिक होता है. ऐसे व्यक्ति अपने प्रेमी/प्रेमिका पर बहुत खर्च करते हैं. ये जितना ज्यादा कमाते हैं, उतनी ही तेजी से धन को खर्च भी करते हैं.
नाक पर बना तिल
अगर किसी व्यक्ति की नाक पर तिल है तो वह अपने जीवन में धनवान बनता है. यही नहीं, ऐसे लोगों को घूमने फिरने के भी कई मौके मिलते रहते हैं. साथ ही विवाह के बाद इनको अधिकतर कामों में सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: जानिए ग्रह गोचर क्या होता है, कैसे ये आपके जीवन पर डालता है प्रभाव?
गाल पर बना तिल
गाल पर तिल होने को बहुत अच्छा माना गया है. ऐसे लोग बेहद आकर्षक होते हैं और पैसे के मामले में खासे लकी होते हैं. ऐसे लोग पूरी जिंदगी अमीरी में बिताते हैं.
माथे पर बना तिल
माथे पर तिल होना व्यक्ति के बेहद समझदार और तार्किक होने की निशानी है.
भवों के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भवों के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है. सिर्फ पैसा संबंधित ही नहीं बल्कि ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखी रहता है और घर धन धन्य से भर रहता है.
ये भी पढ़ें- Mangalvar Ke Upay: मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हमेशा बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा
पेट पर बना तिल
पेट पर तिल होना व्यक्ति को फूडी बनाता है. ऐसा व्यक्ति खाने का शौकीन भी होता है और उसे खाने के लिए बहुत स्वादिष्ट भोजन मिलता भी रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें