Advertisement

Signature Tips: किस्मत पलट के रख देगा सिग्नेचर करने का ये तरीका, हस्ताक्षर से जुड़ी ये 9 बातें जान लें

क्या आपको पता है कि आपके सिगनेचर करने का गलत तरीका आपकी किस्मत के चमकते सितारे को भी डुबो सकता है?

Latest News
Signature Tips: किस्मत पलट के रख देगा सिग्नेचर करने का ये तरीका, हस्ताक्षर से जुड़ी ये 9 बातें जान लें

Signature Astrology

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हर कोई उस मुकाम पर पहुंचना चाहता है जहां उसका सिग्नेचर ऑटोग्राफ बन जाए. अंकशास्त्र और ग्राफोलॉजी में माना गया है कि सिगनेचर आपका प्रतिनिधित्व करता है और यह आपके करियर, फाइनेंस के साथ ही आपके भाग्य को भी प्रभावित करता है. अंक ज्योतिष के अनुसार कई बार आपके गलत तरीके से किसी डाक्यूमेंट पर सिगनेचर करने से बनता काम भी बिगड़ जाता है.

इसलिए आपको अपने सिगनेचर करने के तरीके को बदलना होगा. अंकशास्त्र में बताया गया है कि सिगनेचर एक शक्तिशाली तरीका जो आपके भाग्य को पलटने का भी दम रखता है. किसी व्यक्ति की छाया के रूप में कार्य करने के लिए सिगनेचर की क्षमता मानव जीवन पर अपना प्रभाव दूर तक फैलाती है और यह ग्राफोलॉजी और न्यूमरोलॉजी दोनों से जुड़ा है.  तो चलिए जानें कि कब और कैस सिगनेचर सही या गलत होता है.

अंक ज्योतिष के अनुसार शक्तिशाली सिगनेचर कैसे बनाएं

तिरछा: सिगनेचर कभी दाएं या बाएं तिरछा न करें. बाएं और दाएं की ओर तिरछा सिगनेचर व्यक्ति को अतीत या भविष्य में रहने वाला बनाता है. वह वर्तमान में नहीं रहता जिससे उसके कई काम प्रभावित होने लगते हैं. व्यक्ति को वर्तमान समय में जीने में मदद करना चाहिए तभी वह  सर्वश्रेष्ठ काम कर सकता है.

दबाव: सिगनेचर करने में हल्का या भारी दबाव तनाव को दर्शाता है और व्यक्ति की ओर से त्रुटि की संभावना को प्रेरित करता है. हमेशा सामान्य दबाव के साथ सिगनेचर करना चाहिए (ताकि उसकी छाप कागज के दूसरी तरफ न आए), और यह व्यक्ति को भावना और तर्क के बीच संतुलन बनाने और यथार्थवादी, तार्किक और व्यावहारिक निर्णय लेने का आशीर्वाद देता है.
शक्तिशाली सिग्नेचर के लिए 5 न्यूमेरोलॉजिकल टिप्स

1-सिगनेचर करने के बाद आगे से पीछे की ओर न जाएं, ऐसे करना आपको उंचाई से पीछे की ओर धकेलने का काम करेगा

2-सिगनेचर के बात कभी फुल स्टॉप न लगाएं, ऐसा करके आप आपनी गति पर फुल स्टॉप लगा रहे होते हैं.

3-सिगनेचर करने के बाद आखरी शब्द को ऊपर की ओर लेकर रोके, इससे आपके भाग्य के रास्ते खुले रहेंगे

4-कभी सिगनेचर को ऊपर की ओर ले जाकर नीचे की ओर टर्न न करें, इससे आपकी किस्मत भी यू-टर्न ले लेती है.

5-सिगनेचर के अंत में पूर्ण विराम लगाने से बचें. (सिगनेचर के अंत में पूर्ण विराम व्यक्ति को अपने विचारों को अचानक समाप्त करने और वांछित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने के लिए प्रेरित करता है).

6-सिगनेचर के नीचे अंडरलाइन न लगाएं (सिगनेचर के नीचे अंडरलाइन लगाने से व्यक्ति प्रेरणा के लिए बाहरी कारकों पर अत्यधिक निर्भर हो जाता है).

7-सिगनेचर को किसी घेरे में न रखें यानी सिगनेचर करते हुए कोई अतरिक्त लाइन या ब्रेकेट न लगाएं, ऐसा करने से व्यक्ति में आत्म-संदेह या रूकावट की स्थिति पैदा होती है और व्यक्ति अपने कार्यों का आत्म-आलोचक बन जाता है.

8-सिगनेचर के सभी अक्षर  पढ़ने योग्य और स्पष्ट होने चाहिए ताकि व्यक्ति उस अंक और संबंधित तत्वों की सकारात्मक ऊर्जा के परिणाम प्राप्त कर सके. अस्पष्ट सिगनेचर किसी व्यक्ति के भविष्य को अनिश्चित और अंधकारमय बना सकता है.

9-कभी काले पैन से सिगनेचर न करें. काला रंग शनि का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसा कर के आप आ बैल मुझे मार का संकेत देते हैं.

तो सिग्नेचर के इन तरीकों को ध्यान में रखें ताकी आपकी सोई किस्मत भी चमक सके.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement