Advertisement

शादी के बाद कैसी होगी Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की जिंदगी? ज्योतिष ने बच्चों को लेकर की यह भविष्यवाणी

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की शादी के बाद पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में मशहूर ज्योतिष ने भविष्यवाणी कर दी है.

Latest News
शादी के बाद कैसी होगी Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की जिंदगी? ज्योतिष ने बच्चों को लेकर की यह भविष्यवाणी

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फाइनली शादी कर ली है और फैंस के सामने अपनी खूबसूरत वेडिंग फोटोज भी शेयर कर दी हैं. शादी की तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक-दूसरे का साथ पाकर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, शादी के बाद इन दोनों की लाइफ कैसी रहेगी इस बारे में एक मशहूर सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर (Celebrity Astrologer) का प्रेडिक्शन खूब चर्चाओं में आ गया है. उन्होंने जहां एक तरफ इस शादी को 'खूबसूरत साथ' बताया है वहीं दूसरी तरफ हल्की परेशानियों की ओर भी इशारा किया है.

कैसी होगी आलिया- रणबीर की जिंदगी

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ. आचार्य विनोद कुमार का प्रेडिक्शन शेयर किया है. आचार्य विनोद का कहना है कि आलिया- रणबीर की शादी एक एक खूबसूरत रिश्ता है. उन्होंने बताया कि कुंडली के अनुसार ये शादी दोनों की ही जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी. शादी के बाद दोनों का ही करियर बहुत आगे बढ़ेगा. सबसे बड़ी बात ये है कि ये दोनों हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और इसकी वजह से शादी भी खुशनुमा रहेगी. ओवरऑल दोनों एक्टर्स के लिए ये शादी एक पॉजिटिविटी बनकर आई है. ये दोनों अद्भुत अंदाज में एक- दूसरे के पूरक बनेंगे और एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे.

 

 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt की मांग में भरा सिंदूर, शादी में Kiss करते दिखे दूल्हा- दुल्हन

बच्चों के लिए भी दी जानकारी

प्रेडिक्शन के मुताबिक रणबीर के स्टार्स की वजह ये शादी आलिया के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर बेहद अच्छी रहेगी. उनकी चमक सभी को नजर आएगी. रणबीर की बात करें तो उन्हें शादी के तुरंत बाद ही बॉक्स ऑफिस पर इसके लाभ देखमे को मिलेगा. ज्योतिष ने बताया कि इस कपल को फैंस का बहुत प्यार मिलेगा और भविष्य में उनके बच्चे भी होंगे. उन बच्चों की क्यूटनेस की सिर्फ कल्पना के परे होगी. आलिया, रणबीर की जिंदगी में एक शांति लेकर आई हैं और वो ही इस रिश्ते में बैलेंस और पारस्परिक सम्मान की स्थिति रखेंगी.

ये भी पढ़ें- Ranbir Alia की आलीशान वेडिंग का इनसाइड वीडियो वायरल, दूल्हा- दुल्हन ने केक काट कर मनाया जश्न

हल्की परेशानी का उपाय

इसके अलावा दोनों ही शादी के बाद सेहतमंद, आर्थिक तौर पर और मजबूत बनकर उभरेंगे. वो अपने करियर की नई ऊचाइयों को छुएंगे. हालांकि, आलिया उन्होंने आलिया को गणेष जी और शनि देवता की पूजा करने का सुक्षाव दिया है ताकि शादी के बाद आने वाली छोटी-मोटी समस्यों का निवारण आसानी से हो सके.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement