धर्म
Ramadan 2025: सऊदी अरब में 28 फरवरी को रमजान का चांद नजर आया था, ऐसे में वहां 1 मार्च से रोजा रखा जा रहा है. बात करें भारत की तो आज चांद नजर आया है. इसलिए कल यानी 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.
Ramadan Mubarak: सऊदी अरब में 28 फरवरी को रमजान का चांद नजर आया था, ऐसे में वहां 1 मार्च से रोजा रखा जा रहा है. बात करें भारत की तो आज चांद नजर आया है. इसलिए कल यानी 2 (Ramadan 2025 First Roza) मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा. ऐसे में आज यानी 1 मार्च से ही तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी. रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है और इसमें मुसलमान 29 या 30 दिनों तक रोजा रखते हैं.
30 दिनों तक पड़ने वाले रोजा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सहरी करके बिना कुछ खाए-पिएं रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के बाद अपना रोजा खोलते हैं.
तरावीह की नमाज
5 वक्त की नमाज के अलावा रमजान में एक और खास नमाज अदा की जाती है, जिसे तरावीह की नमाज कहते हैं. बता दें कि पूरे माह-ए-रमजान में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है. तरावीह के नमाज को इस्लाम में सुन्नत-ए-मुअक्किदा मानी गई है, जिसका मतलब है इसे पढ़ने जरूरी भी नहीं है और न पढ़ने पर कोई गुनाह भी नहीं है. लेकिन, यह नमाज पढ़ने पर ज्यादा सवाब मिलता है.
पहले रोजे के लिए सहरी और इफ्तार का सही वक्त
अहमदाबाद- सहरी का समय सुबह 05:45 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:44 बजे
बेंगलुरु- सहरी का समय सुबह 05:24 बजे, इफ्तार का समय- शाम 06:29 बजे
कोलकाता- सहरी का समय सुबह 04:42 बजे, इफ्तार का समय शाम 05:41 बजे
चेन्नई- सहरी का समय सुबह 05:14 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:18 बजे
दिल्ली- सहरी का समय सुबह 05:28 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:22 बजे
हैदराबाद- सहरी का समय सुबह 05:22 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:23 बजे
कानपुर- सहरी का समय सुबह 05:14 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:11 बजे
मुंबई- सहरी का समय सुबह 05:44 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:45 बजे
पुणे- सहरी का समय सुबह 05:40 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:41 बजे
सूरत- सहरी का समय सुबह 05:45 बजे, इफ्तार का समय शाम 06:45 बजे
लखनऊ- सहरी का समय सुबह 5:12 बजे, इफ्तार का समय शाम 6:08 बजे
नोएडा- सहरी का समय सुबह 5:26 बजे, इफ्तार का समय शाम 6:22 बजे
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.