Advertisement

Raksha Bandhan 2024: इस दिन है भाई-बहन का प्यारा पर्व रक्षाबंधन, जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Raksha Bandhan Date: रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं.

Latest News
Raksha Bandhan 2024: इस दिन है भाई-बहन का प्यारा पर्व रक्षाबंधन, जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Raksha Bandhan 2024

Add DNA as a Preferred Source

Raksha Bandhan 2024 Date: सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व (Sawan Purnima 2024) मनाया जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं. इस साल रक्षाबंधन किस तारीख को मनाया जाएगा (Raksha Bandhan Kab Hai) इस बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानते हैं.

कब है रक्षाबंधन?

सावन की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस साल 19 अगस्त की रात को 3:44 पर पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी. उदय तिथि को महत्व देते हुए 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भद्रा का साया भी है इस समय राखी नहीं बांधी जाएगी.


मोक्ष प्राप्ति के लिए लोग मंदिर में लगाते हैं नाम लिखे पत्थर, सालों से चल रही है परंपरा


राखी पर भद्रा का समय

रक्षाबंधन के दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट से दोपहर को 1 बजकर 32 मिनट तक भद्रा रहेगी. इस समय राखी नहीं बांध सकते हैं. भद्रा में शुभ कार्य करने की मनाही होती है. भद्रा का समय खत्म होने के बाद राखी बांध सकते हैं.

राखी बांधने के लिए शुभ समय

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. ध्यान रहे कि, भद्रा के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए. भद्रा में राखी बांधने से भाई के जीवन पर बुरा असर पड़ता है. ऐसी मान्यता है कि रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में राखी बांधी थी जिसके कारण उसका अंत हो गया था.

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों में प्यार और स्नेह का प्रतीक है. इस दिन बहन राखी, रोली, चावल के दाने और मिठाई से पूजा की थाली तैयार करती है. भाई के माथे पर तिलक करके राखी बांधती है. भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement