Advertisement

Raksha bandhan 2023: रात में भाई को राखी बांधनी चाहिए या नहीं? जान लें क्या कहता है नियम

30 अगस्त को रक्षाबंधन की रात में राखी बांधने का मुहूर्त है, तो क्या रात में राखी बांधना शुभ होता है?

Latest News
Raksha bandhan 2023: रात में भाई को राखी बांधनी चाहिए या नहीं? जान लें क्या कहता है नियम

Raksha bandhan 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा रहेगी और रात में इसका मोक्षकाल होगा, ऐसे में भाई को राखी बांधने का समय रात से अगले दिन 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक होगा, लेकिन क्या 30 की रात में भाई को राखी बांधना शुभ होगा?

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मौजुमदार के अनुसार हिंदू धर्म में अगर कोई त्योहार तिथि हानि या किसी अशुभ समय के कारण दो दिन पड़ रहा हो तो सूर्योदय के बाद वाले दिन में ही उसे मनाया जाता है. उदया तिथि के अनुसार इस बार राखी बांधने का सबसे उत्तम समय भी उदया तिथि के अनुसार 31 अगस्त को सही है. 

प्रीतिका बताती हैं कि रात में राखी बांधी जा सकती हैं लेकिन जब उदया तिथि तक पूर्णिमा है तो 31 अगस्त को ही राखी बांधना शुभ होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित है तो 30 को राखी रात में शुभ मुहूर्त रात में 9:02 बजे से अगले दिन यानी 31 अगस्त 2023 को सुबह 7:05 बजे तक रहेगा. 

अमूमन लोग राखी के दिन भाई को राखी बांधकर ही खाना-पीना करते हैं ऐसे में 30 की रात तक बहनों को भूखा रहना होगा, लेकिन 31 अगस्त को सुबह ही तिलक और राखी बांधी जा सकेगी.

राखी बांधने के इन नियमों को भी जान लें

  1.  राखी बांधते समय भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख कर बैठना चाहिए.
  2. राखी बंधवाते समय भाई को सिर पर रूमाल जरूर बांधना चाहिए.
  3. राखी बांधने से पहले भाई के हाथ में अक्षत होना चाहिए.
  4.  भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर फिर उसपर अक्षत लगाएं और फिर दाहिने हाथ से बहन भाई को नारियल दे और उसपर राखी बांधने के बाद भाई को राखी बांधे
  5. राखी में तीन गांठ ही लगानी चाहिए. इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराएं और उसकी आरती उतारें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement