Advertisement

Rajyog 2023: 700 साल बाद एक साथ बनेंगे ये 5 राजयोग, देश दुनिया समेत इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

29 नवंबर को दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य और देवों के देव  गुरु बृहस्पति आमने सामने होंगे. जिसका प्रभाव देश दुनिया से लेकर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें से कुछ राशियों के लिए यह राजयोग भाग्यवान साबित हो सकता है.

Latest News
Rajyog 2023: 700 साल बाद एक साथ बनेंगे ये 5 राजयोग, देश दुनिया समेत इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्रहों के गोचर से लेकर इनकी स्थितियों में बदलाव होता रहता है. इसके कई बार शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं. यह मनाव जीवन को प्रभावित करता है. इस बार ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 700 सालों में यह बड़ा बदलाव होगा. इसमें 5 राजयोग बनने जा रहे हैं. इसमें 29 नवंबर को दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य और देवों के देव  गुरु बृहस्पति आमने सामने होंगे. जिसका प्रभाव देश दुनिया से लेकर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें से कुछ राशियों के लिए यह राजयोग भाग्यवान साबित हो सकता है. वहीं कुछ लोगों के लिए मुश्किलों से भरा समय रहेगा. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह राजयोग बेहद लाभदायक होगा...

ये हैं पांच राजयोग

29 नवंबर 2023 को पांच राजयोग बनने जा रहे हैं. इनमें शश, मालव्य, नवपंचम, केंद्र त्रिकोण और रूचक राजशेग योग बनेंगे. यह ग्रहों में बदलाव के साथ ही 5 राजयोग 700 वर्ष बाद बनने जा रहे हैं. इनका 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. इन चारों राशियों का भाग्य चमक जाएगा.

इन राशियों के खुलेगा भाग्य

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए राजयोग बहुत फलदायक साबित होगा. मेष राशि के गोचर कुंडली में ​केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग बन रहे हैं. इसके प्रभाव से धन की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे हैं. वह सफल हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा. साथ ही प्रमोशन हो सकता है. 

कन्या राशि 

सालों बने 5 राजयोग के प्रभाव से कन्या राशियों के जातकों की दिसंबर माह में भाग्य चमक जाएगा. इन्हें रोजगार में सफलता प्राप्त होगी. इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. कन्या राशि के स्वामी बुध कर्म क्षेत्र के स्थान पर रहेंगे. ऐसे में नौकरी में प्रमोशन की प्रबल संभावन बनी हुई है. व्यापार में बढ़ोतरी होगी. 

धनु राशि

धनु राशि के लिए पांच योग बेहद शुभदायक और फलदायक होंगे. इनकी कुंडली में ग्रहों के गोचर से दो राजयोग बन रहे हैं. इसके प्रभाव से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोग सफल होंगे. विदेश में पढ़ने का सपना साकार होगा. भगवान की कृपा प्राप्त होगी. सभी काम अपने आप बने चले जाएंगे. 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह पांच ग्रहों का राजयोग करियर से लेकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. यह शुभ फल देगा. काम की जगह पर नई जिम्मेदारी के साथ ही तरक्की के मिल सकती है. पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलना तय है. यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद फलदायक होगा. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement