Advertisement

Rahu Ketu Gochar 2025: राहु केतु का गोचर इन राशियों के लिए है अशुभ, जीवन में करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

ग्रहों के फेरबदल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होता है. ज्योतिष की मानें तो इसमें यह भी निर्भर करता है कि कौन सा ग्रह गोचर कर रहा है.

Latest News
Rahu Ketu Gochar 2025: राहु केतु का गोचर इन राशियों के लिए है अशुभ, जीवन में करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
Add DNA as a Preferred Source

Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ ही ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी शुरू हो गया है. ग्रहों के फेरबदल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होता है. ज्योतिष की मानें तो इसमें यह भी निर्भर करता है कि कौन सा ग्रह गोचर कर रहा है. ज्योतिष में पापी ग्रह माने जाने वाले राहु और केतु 2025 में गोचर करेंगे. राहु और केतु दोनों ही ग्रह 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय दोनों ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं. यह 18 मई 2025 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. 

ज्योतिष के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा. वहीं केतु इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं. यह ग्रह 18 मई 2025 को सिंह राशि में प्रवेश करेगा. इन दोनों ही ग्रहों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेंगा, लेकिन इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इन दोनों ग्रहों का गोचर अशुभ साबित होगा. ग्रहों का यह गोचर इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं. आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां...

मिथुन राशि

राहु और केतु के गोचर का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ सकता है. 18 मई 2025 को दोनों ग्रह अपना स्थान बदलेंगे. ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. आर्थिंक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. कोई अपना खास धोखा दे सकता है. नौकरी से लेकर व्यापार में अप और डाउन वाली स्थिति होगी. 

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को 18 मई 2025 के बाद सतर्क रहने की जरूरत हे. केतु का गोचर सिंह राशि में होगा. ऐसी स्थिति में हानि के योग बनेंगे. ऐसे में बेहद जरूरी काम अटक सकते हैं. लेनदेन में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. बच्चों का ख्याल रखें. करियर में सीाी फैसले थोड़े सोच समझकर ही लें. रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.

कुंभ राशि

18 मई 2025 में राहु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को अगले कुछ समय के लिए बेहद सावधान रहना होगा. व्यापार से लेकर नौकरी तक में विफलता मिल सकती है. निवेश से लेकर धन से जुड़े दूसरे काम में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाएगा. इस दौरान किसी से रिश्ता जोड़ रहे हैं तो पहले अच्छे से व्यक्ति की जांच पड़ताल कर लें. धोखा हो सकता है. आर्थिंक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement