धर्म
ज्योतिष के अनुसार, राहु और बुध ग्रह मीन राशि में परिवर्तन कर रहे हैं. दोनों ग्रह 15 साल बाद एक साथ आएंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इनमें 3 राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है.
डीएनए हिंदी: ज्योतिष में 9 ग्रहों के संबंध में बताया गया है. सभी ग्रह समय समय पर स्थान और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं. इनका परिवर्तन ही कई बार विशेष संयोग बनाता है. इनके इसी संयोग और योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश और दुनिया में देखने को मिलता है. इसी कड़ी में 7 मार्च को राहु और बुध की युति बनने जा रही है. ग्रहों की युति एक साथ एक ही राशि में आकर मिलने पर बनती है. ऐसे में दोनों ग्रह 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. दोनों ग्रह 15 साल बाद युति बना रहे हैं. दोनों ग्रहों के मिलने से कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ तो कुछ के लिए अशुभ भी साबित हो सकता है.
ज्योतिष के अनुसार, राहु और बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही कई योग बनेंगे. इनका 3 राशियों बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों के जातकों का भाग्य चमक जाएगा. इन्हें शेयर बाजार से लेकर लाॅटरी या अन्य किसी माध्यम से धन लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी राशियों की इस समय में किस्मत खुल सकती है.
मिथुन राशि
राहु और बुध ग्रह के मीन में विराजमान होने का मिथुन राशि वालों को शुभ लाभ प्राप्त होगा. इसकी वजह इन दोनों ग्रहों की युति का मिथुन राशि के कर्म भाव में बनना है. ऐसे में मिथुन राशि वालों को नौकरी, कारोबार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा. करियर में सफलता प्राप्त होगी, जो लोग विदेश जानें का प्रयास कर रहे थे. वह सफल हो सकते हैं. व्यापार या नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों में ही लाभ प्राप्त होने के साथ ही दिल भी लगेगा. मनचाहिा तरक्की होगी. इस राशि के जातकों के अपने पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है. इस समय में धन लाभ भी पक्का है.
कर्क राशि
राहु और बुध ग्रह का गोचर और युति कर्क राशि वालों की कुंडली के नवम भाव में बन रही है. ऐसे में कर्क राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी. भाग्य के बल पर इनके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे. साथ ही धर्म कर्म के कामों में रूचि बढ़ेगी. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. इसमें लाभ प्राप्त होने की पूर्ण संयोग बन रहे हैं. अगर आप कोई नया काम या व्यापार शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो इसमें सफलता पक्की है. पैसा आने के साथ ही परिवार और समाज में इज्जत बढ़ेगी. इस समय में जो भी नया काम शुरू करेंगे. उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. इस राशि के जो भी जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को राहु की युति लाभकारी साबित हो सकती है. इसकी वजह राहु और धनु की युति का कुंडली में धन और वाणी के स्थान पर बनना है. यह योग अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग बना सकता है. इस दौरान व्यापार में भी बड़ा लाभ होगा. कोई अच्छा प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है. यही वजह है कि किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ होना तय है. वहीं आप अपनी वाणी के बल पर अपना काम कर ले जाएंगे. नौकरी पेशा लोग अपनी बाॅस के दिल में अपनी जगह बनाने में सफल होंगे. इसका लाभ भी मिलेगा. वहीं बैकिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नौकरी के लिहाज से यह बेहद सुखद समय है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं