Advertisement

Premanand Maharaj के समर्थन में आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले - उनका विरोध करने वालों को है पेट की बीमारी

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने अपने दरबार में मंच से उनका समर्थन करते हुए बयान दिया है.

Latest News
Premanand Maharaj के समर्थन में आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले - उनका विरोध करने वालों को है पेट की बीमारी

Premanand Maharaj

Add DNA as a Preferred Source

Premanand Maharaj Controversy Statement: संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के दौरान लोगों के सवालों का जवाब देते हैं. इसके साथ ही वह धर्म-कर्म और सिद्धांतों की बात करते हैं. उन्होंने इस बार जिस विषय में बोला है उसके बाद से विवाद हो रहा है. दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी की जिसके बाद से कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं जबकि, कई लोग उनके समर्थन में आए हैं. अब बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उनके समर्थन में आ गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें वह आजकल के युवाओं के बारे में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र हैं, बाकी सभी ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं." उनके इस बयान को लेकर विवाद हो गया है. प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि, "कोई युवक 4 लड़कियों से संबंध बनाएगा तो तो अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं होगा. ऐसे ही कोई लड़की चार पुरुषों से संबंध बना चुकी है तो उसके अंदर एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रहती." क्योंकि ऐसे लोगों को व्यभिचार की आदत लग चुकी होती है.

रक्षाबंधन के अगले दिन से होगी भाद्रपद महीने की शुरुआत, जानें इसमें पड़ने वाली मुख्य तिथि, व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया समर्थन

प्रेमानंद के बयान को लेकर हो रहे विवाद पर अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपना पक्ष रखा है. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में प्रेमानंद महाराज का समर्थन किया है. उनका कहना है - प्रेमानंद जैसे उपदेशक का विरोध करना यह साबित करता है कि, कुछ लोगों को पेट की बीमारी है. प्रेमानंद महाराज के बारे में अनाप-शनाप बोलने को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गलत बताया है. उन्होंने अपने दरबार में मंच से कहा कि, जब लोग प्रेमानंद महाराज का विरोध कर रहे हैं तब हमें समझ में आया कि, इस देश में सत्य बोलना कितना कठिन है. आगे उन्होंंने बोला - मुझे विश्वास हो गया है कि कुछ लोगों की मानसिक और वैचारिक पाचन शक्ति ही खराब है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा "हर स्त्री या हर पुरुष बुरा"

ऐसा नहीं है कि, हर स्त्री और हर पुरुष बुरा है. लेकिन बुरे लोगों की भीड़ में सत्यवादी व्यक्ति आ जाए तो सभी की नजरें उसके ऊपर टिक जाती हैं. सभी का समाज को देखने का नजरिया अलग होता है. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बोला है कि, मैं थोड़ा उपद्रवी आदमी हूं, खुजली वालों को खाज कर देता हूं. बिना लाग-लपेट के बोल देता हूं ऐसे में मेरा विरोध होता है समझ आता लेकिन प्रेमानंद महाराज का विरोध पूरी तरह गलत है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement