Advertisement

Premanand Maharaj: AI के शिकार हुए प्रेमानंद जी महाराज, उनकी आवाज का इस्तेमाल कर किया जा रहा ऐसा प्रचार

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की मदद से प्रेमानंद जी महाराज की आवाज का इस्तेमाल कर प्रचार कर रहे हैं. महाराज जी के शिष्यों ने इसका पता लगते ही भक्तों को ऐसे लोगों से बचने की अपील की है.

Latest News
Premanand Maharaj: AI के शिकार हुए प्रेमानंद जी महाराज, उनकी आवाज का इस्तेमाल कर किया जा रहा ऐसा प्रचार
Add DNA as a Preferred Source

मथुरा वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज पिछले कुछ दिनों में ही तेजी से प्रसिद्ध हुए हैं. उनके सत्संग और प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होते रहते हैं. उनसे करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं. ज्यादातर लोग प्रेमानंद महाराज की दिनचर्या से प्रभावित हैं. वे दोनों किडनियां न होने के बाद भी घंटों सत्संग और प्रवचन करते हैं. करोड़ों लोगों को धर्म का रास्ता दिखाने वाले प्रेमानंद महाराज AI यानी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के जाल में फंस गये हैं. कुछ अराजक तत्व महाराज की आवाज का इस्तेमाल कर अपने सामान का प्रचार प्रसार करा रहे हैं. साथ ही कुछ उल्टी सीधी चीजें फैला रहे हैं. इसका पता लगते ही महाराज के शिष्यों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फ्रॉड की जानकारी दी है. साथ ही लोगों से अपील की है. 

प्रेमानंद महाराज के भक्त देश ही नहीं दुनिया भर फैले हुए हैं. कई अभिनेता से लेकर नेता तक बाबा का सत्संग सुनने पहुंचे हैं. उनके दर्शनों के लिए लंबी लाइन लगती है. प्रेमानंद महाराज भक्तों को उनकी समस्याओं को हल बताने के साथ ही धर्म के रास्ते पर चलने की सीख देते हैं. धर्म मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विस्तार से बताते हैं, जो लोग प्रेमानंद जी के सत्संग में नहीं पहुंच पाते. वे उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुनते हैं, लेकिन अब उनके नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. इसका पता प्रेमानंद महाराज के शिष्यों को लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रेमानंद महाराज को दी. 

प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराज जी भक्तों के लिए एक खास मैसेज जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज AI का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिकार हो गए हैं.  उनकी आवाज का इस्तेमाल कर कुछ लोग अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं. महाराज के मुख से इन चीजों का इस्तेमाल करने से लेकर प्रचार करा रहे हैं, जो एक दम फर्जी है. महाराज जी इस तरह के प्रचार के विरोधी हैं.  यह सब महाराज की आवाज एआई की मदद से किया गया है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement