Advertisement

Vastu Tips For Plants: घर में लगाते ही भाग्य बदल देगा ये पौधा, गुड लक के लिए लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Bamboo Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है. यह घर में लगाने से घर परिवार के सदस्यों का लाभ होता है.

Latest News
Vastu Tips For Plants: घर में लगाते ही भाग्य बदल देगा ये पौधा, गुड लक के लिए लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई ऐसे पौधों (Lucky Plant) के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही करियर में भी सफलता मिलती है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बांस के पौधे (Bamboo Plant) को बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है. यह घर में लगाने से घर परिवार के सदस्यों का लाभ होता है. इससे घर का माहौल अच्छा बना रहता है और सुख-समृद्धि भी आती है. बांस के पौधे (Bamboo Plant) को सही दिशा में लगाया जाए तो इससे आर्थिक लाभ भी मिलते हैं. यह आर्थिक तंगी को दूर करता है और इससे धन लाभ होता है. तो चलिए गुड के लिए बांस के पौधे (Bamboo Plant) को लगाने के नियमों के बारे में आपको बताते हैं.

बांस के पौधे के लिए वास्तु नियम (Vastu Tips For Bamboo Plant)
घर में बांस का पौधा लगाने के नियम

पैसों की तंगी को दूर करने व आर्थिक लाभ पाने के लिए बांस का पौधा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. यहां पौधा लगाने से यह धन को आकर्षित करता है. सुख शांति के लिए पौधे को डायनिंग टेबल के बीच में रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार पर बांस का पौधा रखने से घर में सकारात्मका आती है.

यह भी पढ़ें - Narad Jayanti 2023: कल मनाई जाएगी नारद मुनि जयंती, नारद जी की पूजा से होती है ज्ञान की प्राप्ति

ऑफिस में बांस का पौधा लगाने के नियम
आप अपने ऑफिस में बांस का पौधा लगाना चाहते हैं तो आपको यह पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा में पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी दूर होती है. एकाग्रता के लिए उत्तर पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाना चाहिए.

पौधा लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
बांस का पौधा वास्तु के नियमों के साथ लगाने के बाद आपको इसका ध्यान भी रखना है. तभी आपको इससे लाभ होगा. पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें की इसकी जड़े हमेशा भीगी रहें. पौधे की पत्तियों पर धूल जमा न हो इस बात का भी ध्यान रखें. पौधा बड़ा होने पर इसे किसी बड़े बर्तन में रख दें. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement