Advertisement

Shopping in Pitru Paksha: पितृपक्ष में है शॉपिंग उपवास तो इस दिन खरीदें नई चीज़ें, नहीं रहेगा शुभ-अशुभ का चक्कर

Pitru Paksha Shopping: शास्त्रों में पितृपक्ष के दौरान ख़रीदारी को लेकर कोई जिक्र नही मिलता है इसलिए इस दौरान आप खरीदारी कर सकते हैं.

Shopping in Pitru Paksha: पितृपक्ष में है शॉपिंग उपवास तो इस दिन खरीदें नई चीज़ें, नहीं रहेगा शुभ-अशुभ का चक्कर

पितृपक्ष में ख़ूब करें खरीदारी 

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : पितृपक्ष शुरू हो चुका (Pitru Paksha 2022) है, इन दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान किया जाता है. इस दौरान दान, धर्म, कर्म इत्यादि किया जाता है. साथ ही यह भी माना जाता है कि इन दिनों में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाना चाहिए. पितृपक्ष में कई चीजों को करने से मना किया जाता है उनमें से एक है खरीदारी. माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान खरीदारी (Pitru Paksha Shopping) करने से पितर नाराज होते हैं इसलिए इस दौरान किसी भी तरह की भौतिक खरीदारी नही करनी चाहिए. 

पितृपक्ष में खरीदारी को लेकर शास्त्रों में कोई उल्लेख नही मिलता है. शास्त्रों में इस दौरान कपड़ों या भौतिक चीजों की खरीदारी पर कोई रोक नहीं है. 
 

यह भी पढ़ें- तो ऐसे शुरू हुआ था पितृपक्ष, जानिए ब्रह्माकुमारीज में क्या है श्राद्ध का मतलब


पितृपक्ष में ख़ूब करें खरीदारी (Pitru Paksha Shopping)

पितृपक्ष को लेकर कई मिथ हैं उनमें से ही एक मिथ यह है कि पितृपक्ष के दौरान खरीदारी करने से पितृ नाराज होते हैं. शास्त्रों में कहीं भी पितृपक्ष में खरीदारी को लेकर कोई जिक्र नहीं है इसलिए इस दौरान आप खरीदारी कर सकते हैं.  पितृपक्ष के दौरान पितर आपको खुश देख कर खुद भी खुश होते हैं इसलिए इन दिनों में कोई ऐसा काम न करें जिससे पितर नाराज हों. पितृपक्ष के दौरान परिवार के साथ खुशी से रहें और खूब खरीदारी करें.

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

पितृपक्ष के दौरान खरीदारी करने के लिए कुछ शुभ तिथियां हैं. इस दौरान अगर आप खरीदारी करने चाहते हैं तो बिना कोई अशुभ विचार मन मे लाए खरीदारी कर सकते हैं. 

इन शुभ तिथियों पर करें खरीदारी 

13, 17, 24, 25 सितंबर को आप खरीदारी कर सकते हैं. इन सभी दिनों में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो कि बेहद शुभ माना जाता है इसलिए इन दिनों में आप भौतिक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

17 सितंबर को सिद्धि योग, 13 सितंबर को वृद्धि योग,
13 ओर 17 सितंबर को अमृत सिद्धि-योग और 16 सितंबर रवियोग बन रहा है इसलिए इन सभी शुभ तिथियों पर आप खरीदारी कर सकते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement