धर्म
Shradh 2022 Kab Se hai : हिंदू धर्म पितरों को भी देव तुल्य माना गया है और यही कारण है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की पूजा बहुत मायने रखती है. 10 सितंबर से पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहा है. तो चलिए जानें पितरों का श्राद्ध और तर्पण की पूरी तिथि और पूजन सामग्री की लिस्ट.
डीएनए हिंदी: Shradh Pujan samagri List : पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण से पूरे कुल में सुख-शांति और उन्निति होती है. पितृ देवता की पूजा न करने से पूरे कुल को उनके कोप का भाजन बनना पड़ता है और कलह- अंशाति और असफलता झेलनी पड़ती है. इसलिए पितृ पक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध जरूर करें.
भाद्र मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध शुरू होता है और इस बार पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू होगा. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष रहता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं श्राद्ध तिथि, महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट.
यह भी पढ़ें: Radha Ashtami 2022: श्रीराधा चालीसा का पाठ श्रीकृष्ण का भी दिलाएगा आशीर्वाद, सुख और सौभाग्य की होगी वर्षा
पितृ पक्ष आरंभ और सर्वपितृ अमावस्या की तारीख
10 सितंबर 2022 से पितृ पक्ष आरंभ हो जाएगा और 25 सितंबर 2022 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. पितृ पक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है. अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि ज्ञात न हो तो ऐसी स्थिति में अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है. इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है.
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां-
पूर्णिमा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022-
प्रतिपदा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022
द्वितीया श्राद्ध - 11 सितंबर 2022
तृतीया श्राद्ध - 12 सितंबर 2022
चतुर्थी श्राद्ध - 13 सितंबर 2022
पंचमी श्राद्ध - 14 सितंबर 2022
षष्ठी श्राद्ध - 15 सितंबर 2022
सप्तमी श्राद्ध - 16 सितंबर 2022
अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022
नवमी श्राद्ध - 19 सितंबर 2022
दशमी श्राद्ध - 20 सितंबर 2022
एकादशी श्राद्ध - 21 सितंबर 2022
द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022
त्रयोदशी श्राद्ध - 23 सितंबर 2022
चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022
अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबरर 2022
पितृ पक्ष पूजा में दें इन बातों का ध्यान
यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2022: जानिए गणपति बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त और छप्पन भोग का महत्व
श्राद्ध पूजा की सामग्री:
रोली, सिंदूर, छोटी सुपारी , रक्षा सूत्र, चावल, जनेऊ, कपूर, हल्दी, देसी घी, माचिस, शहद, काला तिल, तुलसी पत्ता , पान का पत्ता, जौ, हवन सामग्री, गुड़ , मिट्टी का दीया , रुई बत्ती, अगरबत्ती, दही, जौ का आटा, गंगाजल, खजूर, केला, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, स्वांक के चावल, मूंग, गन्ना.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर