धर्म
इस महीने में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन अगले महीने 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक होगा.
धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस महीने में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन अगले महीने 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक होगा. मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जातक को प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सुबह स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करें. इसके साथ ही व्रत 27 फरवरी 2025 के दिन रखा जाएगा. वहीं शुभ मुहूर्त अमावस्या के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 से 12 बजकर 57 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त 6 बजकर 17 मिनट से शाम 6 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
पूजा की विधि और सामग्री
अमावस्या के दिन सुबह उठते ही स्नानादि करें. इसके बाद मंदिर की साफ सफाई कर गणेश जी का ध्यान कर मंत्रों का जप करें. भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें. उन्हें पीला चंदन और पुष्प अर्पित करें. भगवान के सामने घी का दीपक जलाकर पीले फूल अर्पित करें. विष्णु चालीसा का पाठ करें. पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें. तुलसी दल सहित भोग लगाएं. इस दिन दान और स्नान करने से विशेष महत्व मिलता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.