Advertisement

अनामिका उंगली की लंबाई से जाने कैसा है व्यक्तित्व और व्यवहार? खुल जाएंगे पर्सनैलिटी के राज

Hand Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार उंगलियों के आकार से व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. आज हम आपको अनामिका उंगली से इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में बताएंगे.

Latest News
अनामिका उंगली की लंबाई से जाने कैसा है व्यक्तित्व और व्यवहार? खुल जाएंगे पर्सनैलिटी के राज

Finger Length Personality Test

Add DNA as a Preferred Source

Personality Test: व्यक्ति की पर्सनैलिटी और उसके बारे में उंगली के आकार से जान सकते हैं. अनामिका उंगली की लंबाई से किसी का व्यक्तित्व जान सकते हैं. अनामिका हाथ की चौथी उंगली होती है जो छोटी उंगली और बीच की मध्यमा उंगली के बीच होती है. इसे रिंग फिंगर भी कहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, कैसे इसकी लंबाई व्यक्तित्व के गुणों को बताती है. इसे जानकर आप अपने और अपने मित्रों के बारे में जान सकते हैं.

अनामिका की लंबाई और व्यक्तित्व (Finger Length Reveals Personality Traits)

अनामिका तर्जनी से लंबी

अनामिका की लंबाई और ऐसे व्यक्ति के गुण को जानने के लिए इसकी लंबाई को तर्जनी के साथ देखा जाता है. तर्जनी अंगूठे के पास की उंगली को कहते हैं. अनामिका उंगली तर्जनी उंगली से लंबी होती है तो ऐसा व्यक्ति स्वाभिमानी और प्रेमी होता है. यह लोग आकर्षक होते है जो किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं.

अनामिका तर्जनी के बराबर

अगर आपकी अनामिका उंगली तर्जनी के बराबर है तो यह दर्शाता है कि, व्यक्ति स्वतंत्र है और निर्णय लेने की क्षमता रखता है. ऐसे लोग जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं. यह लोग स्वतंत्र होते हैं.

अनामिका तर्जनी से छोटी

अनामिका उंगली तर्जनी से छोटी होती है तो ऐसा व्यक्ति, कलात्मक और संवेदनशील होता है. इनती कला क्षेत्र में विशेष रुचि होती है. इसके अलावा उंगलियों से व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. हस्तरेखा के अनुसार, व्यक्ति की उंगलियां सीधी हैं, तो वह ईमानदार और भरोसेमंद हो सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement