धर्म
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 माना जाता है.चलिए मूलांक 4 वालों की ताकत, कमजोरी, खूबियों के साथ ये भी जानें कि वह किस क्षेत्र में सफल होते हैं और कैसे ये अपनी कमी को दूर कर हर क्षेत्र में अपना परचम फैला सकते हैं.
मूलांक 4 राहु का नंबर होता है और राहू का केवल सिर था इसलिए इनका दिमाग खूब चलता है. इन लोगों की सोच समय से आगे की होती है और यही कारण है कि इन लोगों की बातें और विचार लोगों को मूर्खतापूर्ण लगती है लेकिन सही मायने में ये लीक से हटकर बेहतरीन सोचते हैं. यही नहीं ये समाज और धर्म के नियमों को नहीं मानते लेकिन ऐसा नहीं कि ये धार्मिक नहीं होते. ये उन नियमों का विरोध करते हैं जो बिना आधार के होते हैं या जबरन थोपे जाते हैं. ये जिद्दी, लेकिन मददगार होते हैं.साथ ही बेहद इमोशनल होते हैं. एक बार जिसका हाथ थाम लें या जिसके साथ हो लें, फिर वो चाहे कितना भी गलत या बुरा हो उसका साथ नहीं छोड़ते हैं.
हालांकि , 13 और 31 तारीख को जन्मे लोग, जिनकी जन्म तिथि अंक 4 से मेल खाती है, अधिक संतुलित दिखते हैं. जबकि, 22 तारीख को जन्मे लोग अधिक अस्थिर होते हैं और उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है.ये लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते लेकिन जब लेते हैं तो दुनिया इधर की उधर हो जाए ये उससे हटते नहीं. ये ज्यादा सोचते हैं और जल्दी लोगों पर विश्वास भी कर लेते हैं, इसलिए धोखे खाकर सीखते हैं. यही कारण है कि इन लोगों के दोस्त कम होते हैं और ये खुद में रहना ज्यादा पसंद करते हैं. इतना ही नहीं, ये ऐसे रिश्तेदारों को भी खुद से दूर रखते हैं जो स्वार्थी या मतलबी होते हैं. चलिए इनकी कुछ और खूबियों के बारे में जानें जो, इन्हें औरों से अलग बनती हैं.
अंक 4 से जुड़े लोगों के विशेष गुण
अंक 4 वाले लोगों का कमजोर पक्ष
असामाजिक और विद्रोही स्वभाव: उनके अलग-अलग दृष्टिकोण के कारण, लोग उन्हें हमेशा ठीक से समझ नहीं पाते हैं. कभी-कभी उन्हें परिवार और समाज में विद्रोही माना जाता है.
अधिक विश्लेषण की आदत : किसी भी चीज़ पर अधिक सोचने और विश्लेषण करने की प्रवृत्ति के कारण, वे कभी-कभी सही अवसरों से चूक जाते हैं.
रिश्ते की समस्याएं: उनके अलग-अलग स्वभाव और सोचने के तरीकों के कारण, उनके पारिवारिक जीवन में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हालांकि ये ज्यादातर लव मैरिज करते हैं और इनको पार्टनर भी सही मिलते हैं, लेकि यदि इनके पार्टनर का मूलांक भी 4 या 8 है तो परेशानियां बढ़ सकती हैं.
4 अंक वाले लोगों के लिए समाधान
अंक 4 वाले लोगों के लिए करियर
इन लोगों को कभी भी निष्क्रिय नहीं बैठना चाहिए, अन्यथा वे अपने लिए और दूसरों के लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर