Advertisement

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में महिला या पुरुष के कौन से हाथ की देखी जाती हैं रेखाएं, जिनमें छिपा होता है भविष्य

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पुरुषों का दायां और महिलाओं का बायें हाथ की रेखाएं उनके भविष्य को दर्शाती हैं. साथ ही रेखाएं स्वभाव, भावनाएं और जीवन के अहम पड़ावों के रहस्य भी बताती हैं.

Latest News
Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में महिला या पुरुष के कौन से हाथ की देखी जाती हैं रेखाएं, जिनमें छिपा होता है भविष्य
Add DNA as a Preferred Source

वैदिक शास्त्र में कुंडली तो वहीं हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेलियों को देखकर उसके स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व और भविष्य तक का अनुमान लगाया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला और पुरुष दोनों के अलग अलग हाथ देखे जाते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पुरुषों का दायां और महिलाओं का बायें हाथ की रेखाएं उनके भविष्य को दर्शाती हैं. साथ ही रेखाएं स्वभाव, भावनाएं और जीवन के अहम पड़ावों के रहस्य भी बताती हैं.

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथों की हथेलियों में मौजूद उल्टी सीधी रेखाएं व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को बताती हैं. इन्हें देखकर इसके अलग अलग अर्थ निकाले जाते हैं.  पुरुषों और महिलाओं की हथेलियों की रेखाओं का मतलब अलग अलग होता है. हस्तरेखा शास्त्री के अनुसार, विज्ञान में पुरुषों का दाहिना और महिलाओं का बायां हाथ की हथेलियों को देखा जाता है. 

इन रेखाओं से मिलता है संकेत

हस्तरेखा शास्त्र एक तरह की पुरानी विद्या है. यह दुनिया भर में मशहूर है. इसको पढ़कर हथेलियों की रेखाओं को अंदाजा लगाया जा सकता है. कौन सी रेखा क्या संकेत देती है या क्या बताती है. इसका पता लगाया जा सकता है. इन्हें देखकर शिक्षा, करियर और रिश्तों जैसे जीवन के कई पहलुओं से जुड़े सही फैसले लेने में मदद ले सकते हैं. हथेलियों में बनी ये रेखाएं हमारे जीवन के अलग हिस्सों के बारे में बताती हैं, मनी लाइन, हार्ट लाइन, लाइफ लाइन से लकी लाइन का पता लगाया जा सकता है. 

इस हाथ की हथेली में दिखते हैं ये गुण

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, बाये हाथ की हथेली में मौजूद रेखाएं जन्म से मिले गुणों को दिखाता है. वहीं दायां हाथ खुद के मेहनत से बने भाग्य को दर्शाता है. ऐसे में शास्त्रों की मानें तो इससे भाग्य रेखाओं का पता लगाया जा सकता है. इसी वजह से हस्तरेखा शास्त्र में दायां हाथ मुख्य माना जाता है और बायां हाथ उसकी मदद करने वाला होता है. वहीं जब बात महिलाओं के हथेलियों की आती है. तो हस्त रेखा शास्त्र में इसे एक विपरीत देखा गया है. महिलाओं की हथेली देखने के लिए बायां हाथ प्रमुख माना जाता है. दायां हाथ उनके जन्मजात गुणों को दर्शाता है. वहीं बायां हाथ उनके जीवन में अर्जित अनुभवों को दर्शाता है. वहीं महिला का बायां हाथ ज्यादा प्रभावशाली होता है, जो उनके वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोलॉजर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement