Advertisement

उंगलियों के नाखूनों पर बना आधे सफेद चांद का क्या होता है अर्थ, ज्योतिष में जानें इससे जुड़े संकेत

नाखूनों पर मौजूद आधे सफेद निशानों का अलग अलग अर्थ बताया गया है. यह जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का संकेत देते हैं.

Latest News
उंगलियों के नाखूनों पर बना आधे सफेद चांद का क्या होता है अर्थ, ज्योतिष में जानें इससे जुड़े संकेत
Add DNA as a Preferred Source

Half Moon on Nails: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की रेखाओं से लेकर उसके नाखूनों पर मौजूद आधे सफेद निशानों का अलग अलग अर्थ बताया गया है. यह जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का संकेत देते हैं. यह आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं. बड़े हो या छोटे ज्यादातर लोगों के हाथों उंगलियों पर मौजूद नखूनों में ये निशान जरूर होते हैं. अगर आपके नाखूनों में भी ये दिखाई देते हैं तो आइए जानते हैं इनका क्या अर्थ है...

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर बनने वाला आधा चांद शुभ व अशुभ दोनों तरह के परिणाम प्रदान दे सकता है. कुछ लोगों के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए बेहद अशुभ साबित होता है. उन्हें जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. 

तर्जनी उंगली पर चांद

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के बिल्कुल बगल वाली उंगली के नाखून पर सफेद आधे चांद का निशान है तो इसका बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि ये निशान तरक्की का प्रतीक होते हैं. इस निशान का अर्थ है कि व्यक्ति को जीवन में शुभता के साथ ही शुभ समाचार की प्राप्ति होती है.

मध्यमा उंगली पर आधा चांद

हाथ के बीच वाली उंगली को मध्यमा कहा जाता है. इस उंगली के नाखून पर अगर सफेद रंग का आधा चंद्रमा आपके भाग्य से संबंध रखता है. ऐसे लोगों को जीवन में भाग्य का खूब साथ मिलता है. इनके जीवन में कई काम कम मेहनत और भाग्य के साथ से बन जाते हैं. साथ ही कामों में सफलता प्राप्त होती है. 

अनामिका उंगली पर आधा चांद

अगर किसी व्यक्ति की उंगली के नाखून पर आधे चांद का निशान बना हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति होती है. ऐसे लोग अपने दम पर अपना नाम बनाते हैं. खूब सारा पैसा और संपत्ति एकत्र कर लेते हैं. जीवन में अपने बल पर तरक्की करते हैं. 

कनिष्ठा उंगली पर आधा चांद

वहीं हाथों में मौजूद कनिष्ठा उंगली के नाखून पर आधा चांद का निशान लाभ का प्रतीक होता है. ऐसे लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलता है. ये अपने व्यापार को सीखर पर ले जाते हैं. एक बड़े बिजनेसमैन बनते हैं. 

अंगूठे के नाखून पर आधा चांद 

अंगूठे के नाखून पर आधा चांद का निशान भी शुभ होता है. ऐसे व्यक्ति को कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement