Advertisement

Palmistry : हथेली पर है H का निशान, 40 की उम्र  में हो सकती है यह ग़ज़ब की चीज़

Palmistry के अनुसार, हृदय रेखा से हमारी आर्थिक स्थिति के बारे में काफी कुछ पता चलता है. H निशान जीवन की खास सफलताओं के बारे में बताता है.

Palmistry : हथेली पर है H का निशान, 40 की उम्र  में हो सकती है यह ग़ज़ब की चीज़

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य को बताने में बेहद अहम् भूमिका अदा करती हैं. वे न केवल बीते जीवन का ब्यौरा देती हैं बल्कि आने वाले कल की भूमिका भी खूब रखती हैं. ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार हमारे हाथ की कई रेखाएं यह बताती हैं कि हमारी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? 
हाथों में बने ख़ास निशान 
Palmistry के अनुसार, हाथ की मुख्य रेखाओं में एक हृदय रेखा समृद्धि और आर्थिक स्वतंत्रता के बारे में बहुत कुछ बताती है. हस्तरेखा रे शास्त्र या पॉमिस्ट्री के अनुसार, हृदय रेखा से हमारी आर्थिक स्थिति के बारे में काफी कुछ पता चलता है. इस रेखा पर V का निशान बना हुआ हो तो यह पता चलता है कि भविष्य में बहुत पैसा आपकी किस्मत में है. यह निशान करियर में कामयाबी के संकेत भी देता है. 
वहीं तीन लकीरों वाले 'H' के निशान अगर हो तो 40 के बाद का जीवन बेहद अच्छा हो जाता है. माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर H का निशान हो वे उम्र के पांचवे दशक में पैसे और करियर के मामले में ज़्यादा प्रबल हो जाते हैं. हालांकि इन लोगों को 40 से पहले काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है पर बाद की ज़िन्दगी उसकी तुलना में बेहद आरामदायक बीतती है. 

 उंगलियों पर हो खड़ी रेखाएं 
उंगली पर की रेखाएं भी भविष्यवाणी करती हैं. अगर उंगलियों के ठीक नीचे लंबवत रेखाएं यानी खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति के पास बेहद पैसा होता है. इन रेखाओं की लम्बाई और गहराई भी मायने रखती है. ये रेखाएं जितनी लम्बी और गहरी हों, सफलता उतना ही कदम चूमती है. यदि हथेली की कोई रेखा अंगूठे से शुरू होकर रिंग फिंगर के निचले हिस्से तक पहुंचती है तो जातक की किस्मत में राजयोग होता है. 

Busy Lifestyle के कारण नहीं मिल पा रहा है खाने का भी वक़्त, ये ट्रिक करेंगे हेल्प

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement