Advertisement

Sawan Akhiri Somwar: सावन का आखिरी सोमवार और प्रदोष पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी सारे ग्रहदोष और विपदाएं

श्रावण मास आखिरी सोमवार आज है और 6 अगस्त को प्रदोष व्रत होगा. इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीज़ें चढ़ाने से ग्रह दोष और परेशानियां दूर होती हैं. जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चीज़ें चढ़ाएं.

Latest News
Sawan Akhiri Somwar: सावन का आखिरी सोमवार और प्रदोष पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी सारे ग्रहदोष और विपदाएं

शिवलिंग पर क्या चीजें सावन और प्रदोष व्रत में चढ़ानी चाहिए?

Add DNA as a Preferred Source

श्रावण मास के आखिरी सोमवार और प्रदोष व्रत की शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मन की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं. आज सोमवार को शिवलिंग पर जो चीजें आप चढ़ाएंगे वही चीजें प्रदोष व्रत पर भी चढ़ानी चाहिए.  

प्रदोष व्रत श्रावण मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस समय शिवलिंग पर दो वस्तुएं अर्पित करने से ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं. इससे आने वाले किसी भी प्रकार के कष्ट नहीं होते. जानिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन सी चीज़ें अर्पित करनी चाहिए

इस बार श्रावण मास का प्रदोष व्रत 6 अगस्त, बुधवार को है. यह महादेव का प्रिय प्रदोष व्रत है. ऐसा भी कहा जाता है कि अगर विधि-विधान से उनकी पूजा की जाए और कुछ चीज़ें अर्पित की जाएँ, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं. साथ ही, प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कुछ चीज़ें अर्पित करने से कोई भी परेशानी नहीं होती.
 
प्रदोष व्रत कब से शुरू हो रहा है?
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि बुधवार, 6 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ होगी और यह तिथि अगले दिन गुरुवार, 7 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी. चूँकि प्रदोष काल में शिव और पार्वती की पूजा की जाती है, इसलिए यह प्रदोष व्रत बुधवार, 6 अगस्त को रखा जाएगा.

आपको कामयाबी मिलेगी
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शिववास योग बन रहा है. इस योग में भगवान शिव का अभिषेक करने से भक्त पर शिव-शक्ति की कृपा बरसती है. साथ ही जीवन की सभी परेशानियाँ दूर होती हैं.

शिवलिंग पर ये वस्तुएं अर्पित करें
अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं या आप ग्रहों की समस्याओं को महसूस कर रहे हैं, तो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर दो चीजें - लौंग और सौंफ चढ़ाएँ. ऐसा करने से सभी ग्रह दोष दूर होते हैं और आने वाली परेशानियाँ भी दूर होती हैं. साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
 
प्रदोष व्रत का महत्व
ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से भगवान शिव और पार्वती की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही व्यक्ति को धन और संतान का सुख भी प्राप्त होता है. मान्यता के अनुसार, भगवान शिव की कृपा पाने के लिए हर माह प्रदोष व्रत रखा जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement